200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Infinix का 5G स्मार्टफोन 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 8GB + 256GB मॉडल को इंटरनेशनल मार्केट में 520 डॉलर में लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2022 16:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 SoC प्रोसेसर है
  • कंपनी ने इसे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया है
  • इस फोन का मुख्य फीचर इसका कैमरा है

कंपनी का दावा है कि इस फोन को केवल 12 मिनट में पूरा चार्ज किया जा सकता है

स्मार्टफोन मेकर Infinix ने इस महीने की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में ZERO ULTRA 5G फोन लॉन्च किया था। कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी इसकी बिक्री शुरू कर सकती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 SoC, एक मिड-रेंज 5G चिपसेट शामिल हैं। इस फोन को BIS डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। भारत में इसके वेरिएंट का मॉडल नंबर X6820 होगा। इसके 8GB + 256GB मॉडल को इंटरनेशनल मार्केट में 520 डॉलर में लॉन्च किया गया है। भारत में इसके प्राइस में बदलाव किया जाता है या नहीं इसका पता नहीं चला है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को केवल 12 मिनट में पूरा चार्ज किया जा सकता है। 

Infinix ZERO ULTRA 5G के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 5GB तक RAM को बढ़ाया जा सकता है। कलर ऑप्शन के तौर पर Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट जैसे कि Coslight Silver और Genesis Noir में मिलेगा। 

Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC प्रोसेसर है। इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें ड्यूल मोड-स्टैंडर्ड मोड और फ्यूरियस मोड दिया गया है। इस स्मार्टफोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए थे। ये दोनों टीवी कंपनी की मौजूदा Zero और X3 सीरीज का हिस्सा हैं। इनमें 4K UHD रिजॉल्यूशन 55-इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी QLED पैनल के साथ आता है। Infinix ZERO 55 QLED और 50X3 दोनों ही स्मार्ट टीवी में 122 प्रतिशत sRGB कलर गैमट, Android TV 11 OS, डॉल्बी ऑडियो, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और प्ले स्टोर जैसे फीचर्स हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Camera, Infinix, Battery, Market, Processor, TV, Launch, Display, Resolution, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  4. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  5. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  6. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  7. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  8. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  10. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.