Infinix Smart 9 HD लाइव शॉट हुए लीक, जल्द भारत में होगा लॉन्च

Infinix ने दिसंबर 2024 में अफ्रीका में एक एंट्री लेवल 4G फोन Infinix Smart 9 HD पेश किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Infinix जल्द ही भारत में Infinix Smart 9 HD को पेश करने वाला है।
  • Infinix Smart 9 HD कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन वर्जन में दिखाया गया है।
  • Infinix Smart 9 HD में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

Infinix Smart 9 HD में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने दिसंबर 2024 में अफ्रीका में एक एंट्री लेवल 4G फोन Infinix Smart 9 HD पेश किया था। ब्रांड अब कथित तौर पर इस फोन को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले स्मार्ट 9 एचडी की एक लीक फोटो टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर शेयर की है। यहां हम आपको Smart 9 HD के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Smart 9 HD


Infinix ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कमिंग सून के साथ Smart 9 HD का पेज लाइव कर दिया है। टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए लाइव शॉट में Infinix Smart 9 HD कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन वर्जन में दिखाया गया है। फोन के नियो टाइटेनियम और मेटालिक ब्लैक शेड्स में भी आने की उम्मीद है। यह डिवाइस मल्टी-लेयर ग्लास बैक और कलर-मैचेड फ्रेम से लैस है। Smart 9 HD को अफ्रीका में करीब $90 (लगभग 7,787 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह 28 जनवरी को लॉन्च होने की उम्मीद है।


Advertisement
Infinix Smart 9 HD Specifications


Infinix Smart 9 HD में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और 60/90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। यह फोन एक मीडियाटेक हेलियो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 3GB/4GB LPDDR4X रैम है, जिसे वर्चुअल मेमोरी के साथ 6GB/8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉइड 14 गो एडिशन पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Smart 9 HD के रियर में f/1.85 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और ड्यूल फ्लैश और बेहतर रोशनी के लिए 5M LED फ्लैश है। सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर और फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। IP54 रेटिंग वाला यह फोन डीटीएस बेस्ड ड्यूल स्पीकर और सिक्योरिटी के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.