5000mAh बैटरी वाला Infinix Smart 9 HD स्‍मार्टफोन Rs 7000 से कम में लॉन्‍च, जानें फीचर्स

Infinix Smart 9 : फोन में 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले मिलता है। मीडियाटेक का प्रोसेसर इसमें दिया गया है।

5000mAh बैटरी वाला Infinix Smart 9 HD स्‍मार्टफोन Rs 7000 से कम में लॉन्‍च, जानें फीचर्स

इसे मिंट ग्रीन, कोरल गोल्‍ड, मेटेलिक ब्‍लैक और निओ टाइटेनियम कलर्स में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Infinix Smart 9 HD स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • बजट सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया फोन
  • 7 हजार रुपये से कम में लिया जा सकता है
विज्ञापन
इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में एक नया बजट स्‍मार्टफोन Infinix Smart 9 HD लॉन्‍च किया है। यह उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो फीचर फोन से स्‍मार्टफोन में शिफ्ट करना चाहते हैं और फ‍िलहाल 5G नेटवर्क के बजाए 4G नेटवर्क को ही अपने लिए काफी समझते हैं। फोन में 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले मिलता है। मीडियाटेक का प्रोसेसर इसमें दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन काफी रफ एंड टफ है यानी ये ड्रॉप होने पर टूटने से बचा रह सकता है। 3जीबी रैम वाले इस फोन को 4 फरवरी से लिया जा सकेगा।  
 

Infinix Smart 9 HD price in India

Infinix Smart 9 HD की भारत में कीमत 3GB+64GB मॉडल के लिए 6,699 रुपये है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 4 फरवरी से शुरू होगी। इसे मिंट ग्रीन, कोरल गोल्‍ड, मेटेलिक ब्‍लैक और निओ टाइटेनियम कलर्स में लाया गया है। 
 

Infinix Smart 9 HD Specifications and Features

Infinix Smart 9 HD में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है और पीक ब्राइटनैस 500 निट्स है। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी G50 प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 3GB LPDDR4X RAM दी गई है। यह वर्चुअल रैम को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि फोन के खाली स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को 3 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64GB इंटरनल स्‍टोरेज है, जिससे एसडी कार्ड लगाकर एक्‍सपेंड कर सकते हैं। 

Infinix Smart 9 HD में 5,000mAh की बैटरी है। वह 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 (गो एडिशन) पर चलता है। फोन में कुल दो कैमरे हैं। बैक साइड में 13 मेगापिक्‍सल का लेंस एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

अन्‍य खूबियों के रूप में यह फोन डुअल स्‍पीकर्स, साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आईपी 54 रेटिंग की सुविधाओं से पैक है। इसका वजन सिर्फ 188 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »