50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Smart 8 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, जानें सबकुछ

Infinix Smart 8 में पंच-होल डिजाइन के साथ 6.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 में पंच-होल डिजाइन के साथ 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।
  • Infinix Smart 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Infinix Smart 8 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Infinix Smart 8 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Flipkart

Infinix ने दिसंबर 2023 में भारत में Infinix Smart 8 HD स्मार्टफोन पेश किया था। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह देश में 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे Infinix Smart 8 को पेश करेगी। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर एक लैंडिंग पेज लाइव हुआ है, जहां इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Infinix Smart 8 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Smart 8 की कीमत


Infinix Smart 8 को लेकर ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इसे 7,000 रुपये से कम कीमत पर पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन 4 कलर ऑप्शन रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड, टिम्बर ब्लैक और गैलेक्सी व्हाइट में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि Infinix Smart 8 HD भारत में 6,299 रुपये में उपलब्ध है। 


Advertisement
Infinix Smart 8 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस


Infinix Smart 8 में पंच-होल डिजाइन के साथ 6.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगी, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह इंटरैक्टिव मैजिक रिंग का सपोर्ट भी करेगा जो पंच-होल के दोनों ओर नोटिफिकेशन एनिमेशन दिखाता है। स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन में 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM दी जाएगी, जिसके साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि Smart 8 साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन होगा। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो यह अपने प्राइस सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन पोर्ट्रेट मोड और एआर शॉट जैसे कैमरा फीचर्स का सपोर्ट करेगा। Smart 8 में मिलने वाले प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज हो सकती है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • 10W charging is very slow
  • The display has limited viewing angles
  • XOS 13 has a lot of bloatware
  • Limited camera modes
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.