Infinix Smart 8 Plus फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Infinix Smart 8 Plus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Smart 8 Plus में 6,000mAh बैटरी दी गई है।

Infinix Smart 8 Plus में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारत में Smart सीरीज में नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 8 Plus लॉन्च किया है। इस फोन में 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, 6000एमएएच की बैटरी और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Infinix Smart 8 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Smart 8 Plus की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Infinix Smart 8 Plus की कीमत 7,799 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 9 मार्च दोपहर 12 बजे से  बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की प्रभावी कीमत 6,999 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन Galaxy White, Shiny Gold और Timber Black कलर्स में उपलब्ध है।


Infinix Smart 8 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन 2.2Ghz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G36 12nm प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ IMG PowerVR GE8320 @ 680MHz GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 GO एडिशन पर बेस्ड XOS 13 के साथ आता है। सेफ्टी के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन 4GB LPDDR4X RAM से लैस है, जिसे 4GB अतिरिक्त वर्चुअल रैम के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 189 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.