5,000mAh बैटरी के साथ Infinix Smart 5A फोन भारत में लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये...

इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5A फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन की सेल 9 अगस्त से शुरू होगी

ब्लैक, स्यान और ओशन वेव कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Infinix Smart 5A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन की सेल 9 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी, जिसमें आपको यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा वो हैं... ब्लैक, स्यान और ओशन वेव।
 

Infinix Smart 5A price sale offer

Infinix Smart 5A स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि सेल के पहले दिन यह फोन 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा, जिसके बाद इसकी कीमत 6,499 रुपये हो जाएगी। फोन की सेल 9 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया यह आपको यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा वो हैं... ब्लैक, स्यान और ओशन वेव।
 

Infinix Smart 5A specifications

इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें पावर मैराथन फीचर दिया गया है, जो कि 35 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 23 घंटे तक का बिंज वॉच, 25 घंटे तक का म्यूज़िक, 33 घंटे तक का नॉन-स्टॉप 4जी टॉक-टाइम, 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग और 14 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Micro-USB port
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + Depth

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.