Infinix Smart 5 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

Infinix Smart 5 के भारत में फरवरी के बीच में लॉन्च किए जाने का दावा है। हालांकि यहां सटीक तारीख साझा नहीं की गई है और न ही फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की पुष्टि की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2021 09:26 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है
  • नाइजीरिया में लॉन्च हुआ स्मार्ट 5 कई अंतर के साथ आता है
  • फिलहाल यह स्पष्टता नहीं है कि दोनों में से कौन-सा वेरिएंट भारत आएगा

Infinix Smart 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी मिलती है

Infinix Smart 5 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यदि लेटेस्ट रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए, तो कंपनी स्मार्ट 5 स्मार्टफोन को भारत लाने की योजना बना रही है। याद दिला दें Infinix Smart 5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और साथ ही इसका एक बदला हुआ रूप 3G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पिछले साल अगस्त में नाइजीरिया में भी लॉन्च किया गया था। हालांकि इनफिनिक्स ने स्मार्ट 5 के भारत लॉन्च को लेकर अभी तक किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ साइड में पतले बेजल्स दिए गए हैं। इनफिनिक्स का दावा है कि यह स्मार्टफोन चार दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है। फोन का ग्लोबल वेरिएंट ट्रिपल कैमरा सेटअप और 3 जीबी रैम के साथ आता है। हालांकि नाइजीरिया में इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप और 2 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया है। दोनों के प्रोसेसर में भी अंतर है।

MySmartPrice ने दावा किया है कि Infinix Smart 5 भारत में फरवरी के बीच में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि यहां सटीक तारीख साझा नहीं की गई है और न ही फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की पुष्टि की है। जैसा कि हमने बताया कि फोन को ग्लोबल और नाइजीरियन मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और दोनों में काफी अंतर है। नाइजीरियन मॉडल 3G सपोर्ट के साथ आता है, तो उसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद काफी कम है। Infinix ने Smart 4 को पिछले साल नवंबर में 6,999 रुपये में लॉन्च किया था। स्मार्ट 5 इसका अपग्रेड होगा, ऐसे में उम्मीद है कि कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी।
Advertisement
 

Infinix Smart 5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स स्मार्ट 5 फोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर आधारित एक्सओएस 6 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह अज्ञात 1.8 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर व 3 जीबी रैम के साथ आता है।

कैमरा की बात करें, तो ग्लोबल वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो QVGA सेंसर्स शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

इनफिनिक्स स्मार्ट 5 का ग्लोबल वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए ग्लोबल वेरिएंट में वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। Infinix Smart 5 में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 165.4x73.4x8.75mm का है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big display
  • Very good battery life
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.