Infinix Note 7 और Infinix Note 7 Lite लॉन्च से पहले अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट

Infinix Note 7 और Infinix Note 7 Lite चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं। दोनों ही इनफिनिक्स हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2020 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 7, Note 7 Lite होंगे 5,000 एमएएच बैटरी से लैस
  • Infinix Note 7 Lite में मिलेगा ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर
  • Infinix Note 7 में है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर

Infinix के यह दोनों ही फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे

Infinix Note 7 और Infinix Note 7 Lite फोन लॉन्च से पहले कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। Infinix दोनों ही नए फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनफिनिक्स नोट 7 और इनफिनिक्स नोट 7 लाइट में रियर एलईडी फ्लैश व किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। इसके अलावा Infinix ने फोन में कंपनी ने DTS ऑडियो टेक्नोलॉजी दी है। इनफिनिक्स के ये दोनों ही नए फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं। इसमें कई फीचर्स प्रीलोडेड हैं, जैसे कि लाइव ट्रांसक्राइब, वाई-फाई शेयर और गेस्चर कंट्रोल। इन स्मार्टफोन्स में ग्रेडिएंट बैक फिनिश है और रंगों के भी कई विकल्प होंगे।
 

Infinix Note 7, Note 7 Lite price, availability details

इनफिनिक्स नोट 7 और इनफिनिक्स नोट 7 लाइट की कीमतें क्या होगी? इनकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, दोनों ही फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर्स Infinix की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं।
 

Infinix Note 7 specifications, features

आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) Infinix Note 7 फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करेगा। फोन में 6.95 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जो 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनफिनिक्स नोट 7 में सर्कुलर-शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, यह ऑटोफोकस f/1.79 लेंस के साथ आएगा। वहीं, 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ f/2.4 लेंस, 2 मेगापिक्सल के तीसरे कैमरे के साथ 25 एमएम मैक्रो लेंस और लो-लाइट वीडियो सेंसर f/1.8 लेंस के साथ आएगा। सेल्फी के लिए कंपनी 16 मेगापिक्सल का कैमरा देगी।

इनफिनिक्स नोट 7 में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Advertisement
 

Infinix Note 7 Lite specifications, features

इनफिनिक्स नोट 7 लाइट भी डुअल-सिम फोन है, जो कि एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करेगा। फोन में 6.6 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का है, जो कि f/1.8 लेंस के साथ आएगा। वहीं, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 लेंस के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के तीसरे कैमरे के साथ 25 एमएम मैक्रो लेंस मौजूद होगा। वहीं, चौथा और आखिरी QVGA सेंसर है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देगी।

इनफिनिक्स नोट 7 लाइट में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी सपोर्ट भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया जाएगा।
Advertisement

इनफिनिक्स नोट 7 लाइट में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी,  इनफिनिक्स नोट 7 की तरह। हालांकि, इस फोन में आपको 18 वॉट की जगह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.