सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत

Infinix ने भारत में Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और खास सुपरकार-प्रेरित डिजाइन के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2026 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Infinix का नया Pininfarina Limited Edition लॉन्च
  • Snapdragon 7s Gen 4 और 144Hz AMOLED डिस्प्ले
  • 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में है खास Carbon Fibre डिजाइन

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारत में Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Note 60 Pro का नया स्पेशल एडिशन मॉडल है, जिसे इटली की डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। स्मार्टफोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में Active Matrix Rear Display, 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। यह 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आएगा। इसकी बिक्री 29 जून से दोपहर 12 बजे Flipkart और Infinix इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। 

लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank, Axis Bank, ICICI Bank और SBI Credit Card पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट लिया जा सकता है।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition का सबसे अलग फीचर इसका डिजाइन है। कंपनी के मुताबिक, इसे सुपरकार्स से प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें कार्बन फाइबर फिनिश रियर पैनल दिया गया है। साथ ही 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम और रेड एक्सेंट लाइन्स भी मिलती हैं। कैमरा मॉड्यूल के पास एक्टिव मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, समय और बैटरी लेवल जैसी जानकारी दिखा सकता है।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2644 x 1208 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2304Hz PWM Dimming और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR Sensor और IP64 रेटिंग भी दी गई है।

फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, JBL ऑडियो ट्यूनिंग, Hi-Res ऑडियो और डुअल माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। पावर के लिए इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
  2. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  3. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  4. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  5. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  6. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  7. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  10. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.