Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

भारत में Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition को 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की कार डिजाइनर Pininfarina के साथ मिलकर बनाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2026 17:47 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन इटली की कार डिजाइनर Pininfarina के साथ डिजाइन किया गया है
  • इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा
  • Infinix Note 60 Pro Pininfarina में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा

इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की कार डिजाइनर Pininfarina के साथ मिलकर बनाया गया है

Photo Credit: Infinix

भारत में हाल ही में Infinix Note 60 Pro को पेश किया गया था। देश में इस स्मार्टफोन का Pininfarina Edition जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजाइन के लिए इटली की कार डिजाइनर Pininfarina के साथ Infinix ने कोलेब्रेशन किया है। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Infinix Note 60 Pro के लगभग समान होंगे। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में कार्बन फाइबर फिनिश 360 डिग्री 'एयरोस्पेस-ग्रेड' एल्युमीनियम फ्रेम के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर होगा। इसमें JBL ट्यून्ड डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन का डिजाइन इटली की कार डिजाइनर Pininfarina के साथ मिलकर बनाया गया है। 

Infinix Note 60 Pro Pininfarina में 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Infinix Note 60 Pro के समान इसमें Active Matrix रियर डिस्प्ले मिलेगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। 

आगामी स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D Ice Cool वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। देश में इस महीने की शुरुआत में Infinix Smart 20 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले  (720 x 1,576 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Ultimate और Mali G52 GPU दिया गया है। Infinix Smart 20 की 5,200mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Infinix की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.