Infinix Note 6 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी है इसमें

Infinix Note 6 में तीन रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 19:11 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 6 में हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
  • एक्स पेन स्टायलस सपोर्ट के साथ आता है इनफिनिक्स नोट 6
  • इनफिनिक्स नोट 6 एंड्रॉयड पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 सॉफ्टवेयर पर चलता है

Infinix Note 6 का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है

Infinix Note 6 को लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 6 एक्स पेन स्टायलस सपोर्ट, हीलियो पी35 प्रोसेसर, एंड्रॉयड पाई और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बता दें कि इनफिनिक्स नोट 6 बीते साल लॉन्च किए गए Infinix Note 5 का अपग्रेड है। इनफिनिक्स ने 2018 में ही एक्स पेन सपोर्ट वाले इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस को भी लॉन्च किया था। लेकिन इस बार कंपनी ने इनफिनिक्स नोट 6 के साथ ही एक्स पेन स्टायलस सपोर्ट दिया है। देखा जाए तो पुराने वेरिएंट की तुलना में यह फोन बेहतर प्रोसेसर, कैमरे और अन्य फीचर्स के साथ आता है।
 

Infinix Note 6 की कीमत

इनफिनिक्स नोट 6 को कई अफ्रीकी देशों में करीब 13,900 रुपये में बेचा जाएगा। इसे एक्वा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और मोका ब्राउन रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

Infinix Note 6 Specifications

डुअल-सिम इनफिनिक्स नोट 6 एंड्रॉयड पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 सॉफ्टवेयर पर चलता है। इसमें 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

इनफिनिक्स नोट 6 में तीन रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। कैमरा एआर इमोजी, गूगल लेंस, एडवांस्ड पोर्ट्रेट, एआर स्टीकर्स और अन्य फीचर्स से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे में एआई ब्यूटी, 3डी फेस ब्यूटी, एडवांस्ड एआई कैम और एआर इमोजी जैसे फीचर हैं।

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 3 दिन तक साथ देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  2. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  3. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  4. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  5. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  7. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  8. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  9. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
  10. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.