Infinix Note 50X 5G भारत में Rs 12 हजार से भी सस्ते में होगा लॉन्च, होगी 5500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, जानें सबकुछ

फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 50X में 5500mAh बैटरी होगी।
  • इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
  • Infinix का यह फोन XOS 15 से लैस होगा।

Infinix Note 50X में 5500mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 50X 5G भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके प्राइस रेंज का भी खुलासा कर दिया है। फोन इससे पहले आए Infinix Note 40X 5G का सक्सेसर होगा। यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन होगा जो बजट सेग्मेंट में पेश किया जाने वाला है। Infinix Note 50X 5G के कई स्पेसिफिकेशंस बैटरी, प्रोसेसर, AI फीचर्स आदि भी कंपनी ने लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 
 

Infinix Note 50X 5G Price in India, Specifications

Infinix Note 50X 5G को कंपनी भारत में Rs 12 हजार से भी कम की कीमत में पेश करने वाली है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी प्राइस रेंज की पुष्टि कर दी है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 90fps पर गेमिंग सपोर्ट कर सकेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें स्मूद मल्टीटास्किंग और लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। 

Advertisement
Infinix Note 50X में 5500mAh बैटरी होगी। कंपनी ने इसे सॉलिड-कोर बैटरी कहा है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। फोन के लिए टिकाऊ होने का दावा भी किया गया है और इसमें मिलिट्री ग्रेड का MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलेगा। 

Infinix का यह फोन XOS 15 से लैस होगा जिसमें कई सारे AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। इन फीचर्स में Folax Voice जैसा AI वॉयस असिस्टेंट भी शामिल होगा। AI Note फीचर की मदद से यूजर स्केच टू इमेज फॉर्मेशन कर सकेगा, जैसा कि सैमसंग में भी देखने को मिलता है। इसके अलावा फोन में AIGC Portrait फीचर भी होगा जो रियल टाइम इमेज आधारित AI अवतार बना सकेगा। 
Advertisement

फोन में एक Dynamic Bar भी शामिल होगा जो कि Apple के Dynamic Island की तरह काम करेगा। फोन में कस्टमाइजेबल आइकन मिलेंगे, डेडीकेटेड गेम मोड होगा और अलग-अलग परफॉर्मेंस मोड इसमें दिए जा सकते हैं। यूजर अपनी प्राथमिकता के अनुसार अलग-अलग मोड फोन में स्विच कर सकेगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright LCD display
  • Ample built-in storage at this price point
  • Decent primary camera
  • Reliable battery life
  • Useful software features
  • Bad
  • Lower performance in benchmark tests
  • Unreliable macro camera
  • Slow wired charging
  • Preloaded third-party apps (can be uninstalled)
  • Might not get any Android OS updates
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Light sensor

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.