Infinix Note 50s 5G+ फोन आया नए 'Mystic Plum' कलर में, जानें क्या है खासियत?

Infinix Note 50s 5G+ का नया Mystic Plum कलर ऑप्शन को फोन की मूल कीमत में ही लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Mystic Plum कलर ऑप्शन को फोन की मूल कीमत में ही लॉन्च किया गया है
  • इसके 6GB + 128GB और 8GB + 128GB की कीमत क्रमश: 14,999 और 15,999 रुपये है
  • 8GB + 256GB वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है

Infinix Note 50s 5G+ पहले से बरगंडी रेड, मरीन ड्रिफ्ट ब्लू और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध था

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 50s 5G+ को नए Mystic Plum कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों के पास बरगंडी रेड, मरीन ड्रिफ्ट ब्लू और टाइटेनियम ग्रे के साथ-साथ नया पर्पल शेड भी उलब्ध होगा। हाल ही में Infinix ने इस फोन का एक किफायती स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया था। फोन की कुछ खासियतों में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट, 64MP मेन रियर कैमरा और 5,500mAh बैटरी शामिल हैं। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल भी मिलता है।

Infinix Note 50s 5G+ का नया Mystic Plum कलर ऑप्शन को फोन की मूल कीमत में ही लॉन्च किया गया है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को इस शेड के लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा। Infinix फोन पहले से 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स में आता है और इनकी कीमतें क्रमश: 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये है। जैसा की हमने ऊपर बताया, फोन को अब कुल चार - बरगंडी रेड, मरीन ड्रिफ्ट ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और नए मिस्टिक प्लम कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। बिक्री Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

Infinix Note 50s 5G+ में FHD+ रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। Infinix का कहना है कि Note 50s 5G+ को 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के मरीन ड्रिफ्ट ब्लू कलर वेरिएंट में एक सेंट टेक फीचर है, जो रियर पैनल को खुशबू से भरने के लिए माइक्रोएनकैप्सुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए Note 50s 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकंडरी कैमरा भी है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन को एक घंटे के भीतर 100% तक चार्ज कर सकती है। फोन में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह 10W रीवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। फोन को मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.