Infinix Note 40 Pro लॉन्च होगा 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, Helio G99 चिपसेट के साथ! यहां आया नजर

बैटरी कैपिसिटी के मामले में फोन 5000एमएएच क्षमता वाली बैटरी कैरी कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2024 11:24 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है।
  • इसमें MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है।
  • फोन 5000एमएएच क्षमता वाली बैटरी कैरी कर सकता है।

Infinix Note 30 5G भारत में पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था।

Infinix Note 40 Pro का लॉन्च नजदीक है। इसे लगातार सर्टिफिकेशन मिल रहे हैं जिससे पता चलता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। फोन को अब यूरोपियन सर्टिफिकेशन साइट EEC पर देखा गया है। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है। इसमें MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है। फोन इससे पहले आई Infinix Note 30 सीरीज की सक्सेसर सीरीज से है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है। 

Infinix Note 40 Pro को यूरोपियन सर्टिफिकेशन EEC पर मॉडल नम्बर X6850B के साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन यह अकेला स्मार्टफोन लिस्टिंग में शामिल नहीं है। टेकआउटलुक के अनुसार, इसके साथ में दो और मॉडल नम्बर नजर आए हैं जो कि X6860 और X6962 हैं। यानी कि इसके साथ दो और स्मार्टफोन जल्द यूरोपियन मार्केट में पेश हो सकते हैं। Infinix Note 40 Pro को इससे पहले कई और सर्टिफिकेशन भी मिल चुके हैं। 
Advertisement

फोन इसके पहले Google Play Console, Bluetooth SIG, FCC, Declaration of Conformity, और NBTC पर भी लिस्ट हो चुका है। यहां पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म बताए जा रहे हैं जो इन लिस्टिंग में नजर आए हैं। यह फोन MediaTek Helio G99 SoC के साथ आने वाला है। जिसे 12 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। 

बैटरी कैपिसिटी के मामले में फोन 5000एमएएच क्षमता वाली बैटरी कैरी कर सकता है। इसके साथ में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट होगा। फोन में फुलएचडी रिजॉल्यूशन बताया गया है। पिक्सल डेंसिटी 480ppi बताई गई है। डिवाइस में आगे की ओर पंच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है। जिसमें सेंटर में फोन का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च के बारे में कुछ घोषणा कर सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Punchy, 120Hz LCD display
  • IP53 rating
  • 45W wired charging, supports bypass charging
  • Good stereo speakers, headphone jack present
  • Decent main camera with good low-light performance
  • Supports many 5G bands
  • Bad
  • Display has weak sunlight legibility
  • Too large for regular-sized hands
  • Overwhelming interface with plenty of bloatware, third-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.