Infinix Note 40 Pro 5G भारत में पहला एंड्रॉयड फोन करेगा मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट

Infinix Note 40 Pro सीरीज भारत में अप्रैल में लॉन्च होने वाली है, जिसमें Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2024 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 40 Pro 5G में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Infinix Note 40 Pro 5G में 3D-कर्व्ड 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Infinix Note 40 Pro 5G में Dimensity 7020 5G प्रोसेसर दिया जाएगा।

Infinix Note 40 Pro 5G में 108MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 40 Pro सीरीज भारत में अप्रैल में लॉन्च होने वाली है, जिसमें Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G होंगे। Flipkart पर इसके लैंडिंग पेज से पहले ही कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चल चुका है। आगामी नोट 40 प्रो 5जी और नोट 40 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन में ब्रांड टॉप लेवल का चार्जिंग अनुभव प्रदान कर सकता है। यहां हम आपको Infinix Note 40 Pro सीरीज के बारे में विस्तार से पता रहे हैं।


Infinix Note 40 सीरीज में फास्ट चार्जिंग


मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग एक स्टेबल कनेक्शन प्रदान करती है, जिससे फास्ट और ज्यादा बेहतर चार्जिंग मिलती है। दूसरी ओर सामान्य वायरलेस चार्जिंग इंडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जिससे चार्जिंग प्रोसेस शुरू करने के लिए चार्जिंग पैड पर डिवाइसेज के सटीक प्लेसमेंट की जरूरत होती है। जबकि दोनों तरीके केबल की जरूरत को खत्म करते हैं, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सुरक्षित मैकेनिज्म और फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ ज्यादा आसान और यूजर फ्रेंडली होती है।

Apple iPhone 12 सीरीज के बाद से अपने स्मार्टफोन पर MagSafe चार्जिंग ब्रांडिंग के साथ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की पेशकश कर रहा है, जो 2020 में शुरू हुआ। एंड्रॉइड फोन में वर्तमान में इस फीचर की कमी है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि आगामी Infinix Note 40 सीरीज पहला बाजार में उपलब्ध होने वाला ऐसा एंड्रॉयड फोन होगा जो कि इसका सपोर्ट करेगा।
Advertisement

Flipkart पेज से पता चला है कि Note 40 सीरीज में 20W मैगचार्ज वायरलेस चार्जिंग फीचर होगा। इसके अलावा Note 40 मॉडल रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स अन्य डिवाइस जैसे फोन, ईयरबड और अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा Note 40 मॉडल Cheetah X1 से लैस होंगे जो पावर मैनेजमेंट के लिए एक अलग चिप है।

Infinix Note 40 सीरीज में Note 40 और Note 40 Pro के 4G वर्जन भी शामिल हैं। ऐसा लग रहा है कि ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में नहीं आ पाएंगे। इसके अलावा देश में सिर्फ Dimensity 7020 पर चलने वाले 5G मॉडल जैसे Note 40 Pro और Note 40 Pro+ पेश किए जाएंगे।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.