Infinix Note 30i लॉन्च से पहले आया यहां नजर, 8GB RAM और MediaTek Helio G85 से होगा लैस

Infinix कथित तौर पर नए स्मार्टफोन Infinix Note 30i पर काम कर रही है। Infinix का आगामी स्मार्टफोन अब गूगल प्ले कंसोल पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Infinix कथित तौर पर नए स्मार्टफोन Infinix Note 30i पर काम कर रही है।
  • Infinix का फोन मॉडल नंबर X6716 के साथ Google Play कंसोल पर लिस्टेड है।
  • Infinix Note 30i के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Hot 30i में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix कथित तौर पर नए स्मार्टफोन Infinix Note 30i पर काम कर रही है। Infinix का आगामी स्मार्टफोन अब गूगल प्ले कंसोल पर नजर आया है, जहां इसकी डिटेल्स का खुलासा हुआ है। बीते कुछ समय पहले यह फोन Google सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में नजर आया था। इसकी बैटरी और फास्ट चार्जिंग डिटेल्स का खुलासा EU डिकलेरेशन पेज के जरिए हुआ था। आइए Infinix Note 30i के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix स्मार्टफोन आया गूगल प्ले कंसोल पर नजर


Pricebaba की रिपोर्ट के अनुसार, Infinix का आगामी फोन मॉडल नंबर X6716 के साथ Google Play कंसोल पर लिस्टेड किया गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। फोन में ARM Mali G52 GPU के साथ MediaTek Helio G85 प्रोससेर होगा। यह फोन 8GB RAM  से लैस होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर काम करेगा। यह 480 DPI स्क्रीन डेंसिटी के साथ 1080 × 2400 FHD डिस्प्ले से लैस होगा। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि क्या यह सिंगल वर्जन होगा या ज्यादा फोन होंगे। अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशंस का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है, आने वाले समय में इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने आ सकती हैं।

इसके अलावा एक और Infinix स्मार्टफोन, Note 30 हाल ही में गूगल प्ले लिस्टिंग पर नजर आया था। आगामी इनफिनिक्स फोन में फुल एचडी+ डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Infinix Note 30i से अलग Note 30 में Helio G99 चिपसेट मिलेगा जो कि ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। Infinix Note 30 और Note 30i दोनों 8GB RAM के साथ आ सकते हैं और दोनों ही Android 13 पर काम कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.