50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Note 12i लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix Note 12i स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। Infinix Note 12i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 14:05 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने 25 जनवरी, 2023 को Infinix Note 12i को लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix Note 12i में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है।
  • Infinix Note 12i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Note 12i में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने भारतीय बाजार में आज यानी कि बुधवार 25 जनवरी, 2023 को Infinix Note 12i को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की Note लाइनअप में आया नया स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix Note 12i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix Note 12i  की कीमत और उपलब्धता
Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Infinix Note 12i  की कीमत मात्र 9,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 30 जनवरी से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह फोन Metaverse Blue और Force Black ऑप्शन में आता है। 

Infinix Note 12i के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Note 12i में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन Full HD+, 60Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में MediaTek Dimensity G85 SoC है, जिसके साथ Mali G52 GPU है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Infinix फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डीटीएस ऑडियो सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.0 और 3GB वर्चुअल RAM है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.