120Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी व 33W सुपर चार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Note 11, Infinix Note 11 Pro लॉन्च

Infinix Note 11 सीरीज़ को ग्लोबल लॉन्च कर दिया गया है। इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ में Infinix Note 11 और Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 11 Pro में है 5,000mAh की बैटरी
  • प्रो वेरिएंट में है रैम एक्सपेंशन फीचर
  • इनफिनिक्स नोट 11 के कई स्पेसिफिकेशन फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुए हैं

फिलहाल सेल की तारीखों का भी ऐलान नहीं किया गया है

Infinix Note 11 सीरीज़ को ग्लोबल लॉन्च कर दिया गया है। इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ में Infinix Note 11 और Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। इनफिनिक्स नोट 11 प्रो में 6.95 इंच फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट सुपर चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इनफिनिक्स 11 प्रो में एक्सटेंडिड रैम फीचर दिया गया है, जो कि रैम को 11 जीबी तक एक्सपेंड कर देता है।
 

Infinix Note 11, Infinix Note 11 Pro price, availability

Infinix Note 11 और Infinix Note 11 Pro स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। Infinix का कहना है कि यह स्मार्टफोन केवल कुछ मार्केट्स तक सीमित होंगे, लेकिन उन मार्केट्स की जानकारी नहीं दी गई है। वनीला इनफिनिक्स नोट 11 फोन Celestial Snow, Glacier Green, और Graphite Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स नोट 11 प्रो फोन में Haze Green, Mist Blue और Mithril Gray कलर ऑप्शन आते हैं। फिलहाल सेल की तारीखों का भी ऐलान नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Infinix Note 11, Infinix Note 11 Pro specifications

दोनों ही डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन हैं, जो कि Android 11 आधारित XOS 10 पर काम करते हैं। इसमें 6.95-इंच full-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट से लैस है। फोन का डिस्प्ले लो-लाइट ब्लू के लिए TUV Rheinland सर्टिफाइड है और इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 हैष

इनफिनिक्स नोट 11 प्रो फोन मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Arm Mali-G57 ग्राफिक्स, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें रैम एक्सपेंशन फीचर मौजूद है, जो कि फोन की रैम को 8 जीबी से 11 जीबी तक बढ़ा सकता है। फोटोग्राफी के लिए प्रो वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 30x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है और इसमें 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 11 फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इनफिनिक्स नोट 11 सीरीज़ स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह गेमिंग डिवाइस है। इनमें डुअल स्पीकर के साथ डीटीएस सरराउंड साउंड मौजूद है। उनका Dar-link 2.0 सॉफ्टवेयर इमेज स्टेबिल्टी और टच सेंसिटिविटी में सुधार के लिए artificial intelligence (AI) का इस्तेमाल करता है। इनफिनिक्स नोट 11 सीरीज़ में टेम्परेचर को मैनेज करने के लिए कंपनी के SuperCool का इस्तेमाल किया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/a, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी ओटीजी और 3.5 हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में जी-सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 11 और इनफिनिक्स 11 प्रो फोन में फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट सुपर चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। प्रो फोन का डायमेंशन 173.06x78.37x8.7mm है। वनीला इनफिनिक्स नोट 11 के कई स्पेसिफिकेशन फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुए हैं।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Stereo speakers
  • Useful software features
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Spammy notifications from stock apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2MP + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.