4 बैक कैमरा वाले Infinix Note 10 Pro की फोटो लॉन्च से पहले लीक, जानें फीचर्स

आपको बता दें, कंपनी इससे पहले नोट सीरीज़ के तहत Infinix Note 8 और Note 8i स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। यह दोनों ही मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 मई 2021 11:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में मिल सकता है 6.9 इंच का डिस्प्ले
  • कंपनी Infinix Note 8 और Note 8i स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है
  • फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
Infinix Note 10 Pro कथित रूप से आगामी फोन होगा, जो कि नोट सीरीज़ के तहत पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें फोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इसके अलावा इन तस्वीरों में फोन के डिज़ाइन की भी झलक देखी जा सकती है। लीक हुई दो तस्वीरों में से एक तस्वीर में फोन पर्पल कलर में मौजूद है, जिसको लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Apple के iPhone 12 और 12 Mini के नए पर्पल कलर जैसा है। इसके अलावा, दूसरी तस्वीर में फोन ग्रेडिएंट डिजाइन में देखा जा सकता है जो कि Huawei, Samsung जैसे अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह है।    

आगामी Infinix Note 10 Pro की इन वास्तविक तस्वीरों को XDA Developers की रिपोर्ट में लीक किया गया है। लीक तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनफिनिक्स 10 प्रो स्मार्टफोन कम से कम दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। पहला पर्पल कलर ऑप्शन है, जिसको लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Apple के iPhone 12 और 12 Mini के नए पर्पल कलर जैसा है। वहीं, दूसरे में ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट है, जो कि Huawei, Samsung जैसे अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह है। फोन के बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

इससे पहले सामने आ चुकी लीक्स की मानें, तो प्रो वेरिएंट में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया जाएगा।

आपको बता दें, कंपनी इससे पहले नोट सीरीज़ के तहत Infinix Note 8 और Note 8i स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। यह दोनों ही मॉडल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस हैं। इनफिनिक्स नोट 8 और नोट 8आई फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। नोट 8 में कंपनी ने डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.