Infinix Hot S3X भारत में लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Infinix ब्रांड ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स लॉन्च किया। यह इस साल ही लॉन्च किए गए Infinix Hot S3 का अपग्रेड है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 16:53 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स की कीमत 9,999 रुपये है
  • डिस्प्ले नॉच और दो रियर कैमरे से लैस है Infinix Hot S3X
  • Infinix Hot S3X में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
Infinix ब्रांड ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स लॉन्च किया। यह इस साल ही लॉन्च किए गए Infinix Hot S3 का अपग्रेड है। Infinix Hot S3X कई बेहतर फीचर के साथ आता है। इनमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और एआई से लैस सेल्फी कैमरा शामिल हैं। इस फोन को अगले महीने की शुरुआत में होने वाली Flipkart की 'बिग दिवाली' सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। आइए आपको Infinix Hot S3X की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

Infinix Hot S3X की भारत में कीमत और उपलब्धता

इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स की कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। यह Flipkart “Big Diwali Sale” में पहली बार बिकेगा जो 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच आयोजित होगी। फोन को आइस ब्लू, सैंटस्टोन ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Infinix Hot S3X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Infinix Hot S3X एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कस्टम एक्सओएस पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1500 पिक्सल) एलसीडी पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.75:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरे की। Infinix Hot S3X में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/2.0 अपर्चर वाले हैं। ये फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एचडीआर और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट एस3एक्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। 4,000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। इसका वज़न 150 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Decent cameras
  • Looks good
  • Bad
  • Unoptimised software
  • Underwhelming performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.2 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1500 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.