Infinix ने लॉन्च किए चार रियर कैमरे वाले दो स्मार्टफोन, कीमत 8,499 रुपये से शुरू

Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 9,499 रुपये है। दूसरी तरफ, Infinix Hot 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,499 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 मई 2020 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 9 में दिया जाएगा 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस है Infinix Hot 9 Pro
  • 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है इनफिनिक्स के दोनों फोन

Infinix Hot 9 Pro और Infinix Hot 9 हैं 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

Infinix Hot 9 Pro और Infinix Hot 9 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च कर दिए गए। इन दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे ही है, बस एक अंतर है जो इन दोनों ही फोन को अलग करता है और वो है इन रियर कैमरा सेटअप। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश मिलता है, जबकि इनफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल के ट्रिपल एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आया है। इनफिनिक्स हॉट 9 और इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
 

Infinix Hot 9 Pro, Infinix Hot 9 price in India, availability


Advertisement
इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 9,499 रुपये है। दूसरी तरफ, Infinix Hot 9 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 8,499 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन की सेल Flipkart पर होगी। पहली सेल Infinix Hot 9 Pro के लिए 5 जून दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं, इनफिनिक्स हॉट 9 की पहली सेल 8 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो और इनफिनिक्स हॉट 9 फोन ओसियन ब्लू और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
 

Infinix Hot 9 Pro, Infinix Hot 9 specifications

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो और इनफिनिक्स हॉट 9 डुअल-सिम स्लॉट को सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 6.0 पर काम करते हैं। दोनों ही फोन में 6.6-इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) होल-पंच एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी-रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगा। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो यह 64 जीबी होगी, लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा।

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो और इनफिनिक्स हॉट 9 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। कैमरा सेटअप फोन के पिछले हिस्से के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो में F/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर है। चौथा कैमरा लो लाइट सेंसर है। प्रो वेरिएंट के साथ क्वाड-एलईडी फ्लैश मिलता है। इनफिनिक्स हॉट 9 में 1.8 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, इस फोन में ट्रिपल एलईडी फ्लैश किया गया है। कैमरा में कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर और एआई 3डी ब्यूटी जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

Infinix ब्रांड के दोनों ही फोन f/2.0 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट में स्थित है। फ्रंट कैमरा में एआई पोर्ट्रेट, एआई 3डी फेस ब्यूटी, वाइड-सेल्फी और एआर एनिमोजी जैसे मोड्स शामिल हैं। दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 30 घंटे तक 4जी टॉकटाइम, 130 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 13 घंटे गेमिंग और 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो और इनफिनिक्स हॉट 9 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ वी5, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, यूएसबी ओटीजी, वॉयस वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। जी-सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर इन हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking design
  • Good battery life
  • Selfie flash
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Spammy UI
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.