Infinix Hot 8 Sale आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर, जानें ऑफर्स

Infinix Hot 8 को फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस सेल के दौरान ग्राहक कुछ बैंक ऑफर्स और बिना ब्याज़ की किस्त का फायदा भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 8 को 6,999 रुपये कीमत में बेचा जाएगा
  • इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • इनफिनिक्स हॉट 8 पर एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए छूट भी मिलेगी

Infinix Hot 8 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है

Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की आज भारत में फ्लैश सेल होगी। इस फोन को इनफिनिक्स ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। हॉट 8 की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 6.52 इंच का डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि इस फोन को अक्टूबर 2019 तक 1,000 रुपये की छूट के साथ स्पेशल कीमत में बेचा जाएगा। हालांकि फोन अभी तक इसी स्पेशल कीमत पर बेचा जा रहा है। यहां हम आपको Infinix Hot 8 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मुहैया करा रहे हैं।
 

Infinix Hot 8 Price in India, Sale Offers

इनफिनिक्स हॉट 8 (रिव्यू) को Flipkart के जरिए आज दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। यूं तो भारत में इनफिनिक्स हॉट 8 को 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के समय कंपनी ने फोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ लिमिटेड समय के लिए 6,999 रुपये की स्पेशल कीमत में बेचने का वादा किया था। हालांकि Infinix इस फोन को अभी भी 6,999 रुपये कीमत पर ही बेच रही है। Infinix Hot 8 को केवल एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट को क्वेटजल सेयान या कॉस्मिक पर्पल रंग में खरीदा जा सकता है।

Infinix Hot 8 की खरीद पर फ्लिपकार्ट कुछ सेल ऑफर्स भी दे रही है। फोन को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट या कार्ड के जरिए किस्तों पर खरीदने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट का दावा है कि ग्राहक इस फोन को 584 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कोस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

(पढ़े: Infinix Hot 8 का रिव्यू) 

Infinix Hot 8 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला इनफिनिक्स हॉट 8 स्मार्टफोन Android 9.0 Pie पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच (720x1600 पिक्सल) का एचडी+ डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इनफिनिक्स हॉट 8 में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अपर्चर एफ/1.8 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा लो लाइट सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह पीडीएएफ, क्वाड एलईडी फ्लैश सपोर्ट, आठ सीन मोड्स, एआर स्टीकर्स, कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर, एटी ब्यूटी समेत कई फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरा के फीचर्स की बात करें तो यह एआई पोर्ट्रेट, एआई ब्यूटी, वाइड सेल्फी समेत कई फीचर्स के साथ आता है।

Infinix Hot 8 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, यूएसबी ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। इनफिनिक्स हॉट 8 का डाइमेंशन 165x76.3x8.7 मिलीमीटर और वजन 179 ग्राम है। फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Long-lasting 5,000mAh battery
  • Good cameras and display for the price
  • Bad
  • Underwhelming performance
  • Spam and bloatware in XOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.