Infinix Hot 60 5G+ कल होगा भारत में लॉन्च, गेमिंग के लिए मिलेंगे अलग फंक्शंस

Hot 60 5G+ में एक कस्टमाइज किया जा सकने वाला 'वन टैप AI बटन' भी मिलेगा। यह बटन डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस फंक्शंस पर कार्य करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2025 22:38 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया जाएगा
  • इसमें Google का Circle to Search फीचर भी होगा

यह HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड को सपोर्ट करेगा

चीन की स्मार्टफोन मेकर Infinix के  Hot 60 5G+ को कल (11 जुलाई) को भारत में लॉन्च किया जाएगा।  यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G का अगला वर्जन है। Hot 60 5G+ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला एक अलग गेमिंग मोड मिलेगा। 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दी है। Hot 60 5G+ के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन को Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। यह HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड को सपोर्ट करेगा। इससे गेमर्स को इमर्सिव साउंड, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस और गेमप्ले के लिए इमेज स्टैबलाइजेशन मिलेगा।इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 12 GB तक LPDDR5x RAM और गेमिंग के लिए 90 fps तक सपोर्ट होगा। Infinix के Hot 50 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। 

हाल ही में कंपनी ने Hot 60i को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। कंपनी की Hot 60 सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन है। इसका डिजाइन Hot 50i के लगभग समान है। इसमें 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Hot 60i की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डुअल-सिम वाले  Hot 60i में 6.78 इंच का फुल HD+ (1,080 × 2,460 पिक्सल्स) IPS LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।  इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Hot 60 5G+ में एक कस्टमाइज किया जा सकने वाला 'वन टैप AI बटन' भी मिलेगा। यह बटन डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस फंक्शंस पर कार्य करेगा। इसे 30 से अधिक एप्लिकेशंस के लिए कस्टमाइज किया सकेगा। इस बटन पर लॉन्ग-प्रेस से बिल्ट-इन AI असिस्टेंट, Folax को एक्टिवेट किया जा सकेगा। इसमें Google का Circle to Search फीचर भी होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.8 mm की होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.