Infinix Hot 60 5G+ की भारत में कल से शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

यह स्मार्टफोन HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड को सपोर्ट करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 22:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है
  • यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है
  • इसमें f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इस स्मार्टफोन में में एक कस्टमाइज किया जा सकने वाला 'वन टैप AI बटन' दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने पिछले सप्ताह भारत में Hot 60 5G+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन ने पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G की जगह ली है। इस स्मार्टफोन की कल (17 जुलाई) से देश में बिक्री शुरू की जाएगी। कंपनी के Hot 60 5G+ में गेमिंग के लिए अलग फंक्शंस दिए गए हैं। 

Infinix Hot 60 5G+ का प्राइस

इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर गुरुवार को 12 PM से बिक्री शुरू की जाएगी। Hot 60 5G+ के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसे Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर भी पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Hot 60 5G+ के स्पेसिफिकेशंस 
Advertisement

इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है। Hot 60 5G+ में HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड को सपोर्ट करता है। इससे गेमर्स को इमर्सिव साउंड और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर में  f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में में एक कस्टमाइज किया जा सकने वाला 'वन टैप AI बटन' दिया गया है। यह बटन डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस फंक्शंस पर कार्य करता है। इसे 30 से अधिक एप्लिकेशंस के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इस बटन पर लॉन्ग-प्रेस से बिल्ट-इन AI असिस्टेंट, Folax को एक्टिवेट किया जा सकेगा। इसमें Google का Circle to Search फीचर भी है। इस स्मार्टफोन की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Hot 60 5G+ का साइज 166 mm x 76.8 mm x 7.8 mm का है। इसका भार लगभग 193 ग्राम का  है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.