Infinix Hot 6 Pro भारत में लॉन्च, 4000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमें

Infinix Hot 6 Pro की भारत में कीमत 7,999 रुपये (एमओपी) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

Infinix Hot 6 Pro भारत में लॉन्च, 4000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Hot 6 Pro के रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • Infinix Hot 6 Pro में है 4000 एमएएच की बैटरी
  • Hot 6 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
Infinix ब्रांड ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स हॉट 6 प्रो लॉन्च किया। अहम खासियत की बात करें तो यह फोन फुलव्यू डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, फेस अनलॉक और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही 'वीडियो देखने के लिए है बने' एक स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया था। अब Infinix Hot 6 Pro पेश कर दिया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन के लिए Infinix ने Flipkart के साथ साझेदारी की है।
 

Infinix Hot 6 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

Infinix Hot 6 Pro की भारत में कीमत 7,999 रुपये (एमओपी) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन की बिक्री भारत में जल्द ही शुरू होगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिकेगा। ग्राहकों के पास चुनने के लिए सैंडस्टोन ब्लैक, मैजिक गोल्ड और रेड रंग विकल्प होंगे।
 

Infinix Hot 6 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Infinix Hot 6 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित एक्सओएस 3.2 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 83.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आएगा। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, एड्रेनो 308 जीपीयू, 3 जीबी रैम और 32 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव होगा।
 
infinix

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Hot 6 Pro के पिछले हिस्से पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी है। रियर कैमरा सेटअप ऑटोफोकस और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फीचर से लैस है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। पोर्ट्रेट मोड, प्रोफेशनल मोड, टाइम लैप्स, नाइट नोट, पनोरमा और एचडीआर जैसे फीचर रियर कैमरे का हिस्सा हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। इसमें बोकेह सेल्फी और फेस अनलॉक के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

इनफिनिक्स हॉट 6 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन के अंदर 4000 एमएएच की बैटरी है। Hot 6 Pro का डाइमेंशन 160.43x76.21x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Sturdy construction
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • Underwhelming cameras
  • Relatively weak processor
  • Sluggish face and fingerprint recognition
  • Slow charging
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »