Infinix Hot 30 Play Launched: 6000mAh बैटरी, 16MP कैमरा के साथ Infinix का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज नाइजीरिया में Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 30 Play लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 30 Play में 6.82 इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है।
  • Infinix Hot 30 Play में 16MP का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है।
  • Infinix Hot 30 Play में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Hot 30 Play में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने आज नाइजीरिया में Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन Infinix Hot 30 Play लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स के इस नए स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम और ड्यूल सेंसर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको Hot 30 Play के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Infinix Hot 30 Play की कीमत


कीमत की बात करें तो Infinix Hot 30 Play की कीमत NGN 80,000 (लगभग 14,200 रुपये) है। कंपनी की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन is offered in Bora Purple, Mirage White और Blade Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Infinix Hot 30 Play के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Hot 30 Play में 6.82 इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। इस फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix के नए स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर 13 पर बेस्ड XOS 12.6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तहत यह फोन 4G VoLTE, जीपीएस, एफएम रेडियो, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.