Infinix Hot 20 5G लॉन्च से पहले ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर

Infinix Hot 11 एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर सेकेंडरी डेप्थ लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Infinix जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 20 5G लेकर आने वाली है।
  • Infinix Hot 20 5G टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर देखा।
  • Infinix Hot 20 5G, Infinix Hot 11 के अपग्रेड के तौर पर आने की संभावना है।

Photo Credit: Infinix

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 20 5G लेकर आने वाली है। हाल ही में Infinix के आगामी स्मार्टफोन Infinix Hot 20 5G  को टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। यह स्मार्टफोन यहां पर मॉडल नंबर X666 के साथ लिस्ट किया गया है। मगर लिस्टिंग ने स्मार्टफोन के किसी भी अतिरिक्त डिटेल्स को नहीं दिखाया है। Infinix Hot 20 5G बीते साल पेश किए गए Infinix Hot 11 के अपग्रेड के तौर पर आने की संभावना है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Hot 20 5G अपने पुराने वर्जन के अपग्रेड के साथ आएगा।

आपको बता दें कि Infinix Hot 11 के स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस स्मार्टफोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें एक वर्टिकल स्टैक्ड रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक बैक पैनल दिया गया है। डिवाइस DTS सराउंड साउंड के साथ ड्यूल स्पीकर से लैस है।
Advertisement

Infinix Hot 11 एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर सेकेंडरी डेप्थ लेंस के साथ दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर दिया गया है।

हार्डवेयर की बात करें तो Infinix Hot 11 में Helio G70 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix Hot 20 5G, Infinix Hot 11, Infinix Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.