6,000mAh बैटरी के साथ Infinix Hot 11 Play फोन लॉन्च, जानें अन्य स्पेसिफिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट पर Infinix Hot 11 Play फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। जैसे कि हमने बताया इसे सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

6,000mAh बैटरी के साथ Infinix Hot 11 Play फोन लॉन्च, जानें अन्य स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 11 Play में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले फोन Android 11 पर काम करता है
  • फोन में मौजूद है चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Infinix Hot 11 Play स्मार्टफोन को सीमित मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। यह लेटेस्ट इनफिनिक्स स्मार्टफोन Infinix Hot 10 Play का सक्सेसर है, जिसे इस साल ग्लोबली जनवरी महीने में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले में 6.82 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है और यह मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। नए Infinix फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
 

Infinix Hot 11 Play price, availability

आधिकारिक वेबसाइट पर Infinix Hot 11 Play फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। जैसे कि हमने बताया इसे सिंगल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि, कलर के मामले में इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले में आपको चार विकल्प मिलेंगे वो हैं- एक्सप्लोरेटरी ब्लू, हेज़ ग्रीन, पोलर ब्लैक और सनसेट गोल्ड। Infinix ने फिलहाल इस फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

इसके पिछले Infinix Hot 10 Play फोन की बात करें, तो इस फोन को भारत में 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Infinix Hot 11 Play specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले फोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर काम करता है। हैंडसेट नए डिजाइन के साथ आता है, जिसे कंपनी ने 3D Motion-Rhythm डिजाइन नाम दिया है। इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले में 6.82-इंच HD+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.66 प्रतिशत है। इसके अलावा, फोन में माडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 11 प्ले में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो AI लेंस के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के फ्रंट में फ्लैश मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 ac/a/b/g/n, 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, ओटीजी और FM रेडियो है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। सेंसर में जी-सेंसर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं।

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ कंपनी ने ‘Power Marathon' टेक्नोलॉजी दी है। इस टेक्नोलॉजी को लेकर कहा गया है कि दो पावर सेविंग मोड के साथ बैटरी बैकअप बढ़ाती है, जो हैं Power Boost और Ultra Power Mode। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 55 दिनों का स्टैंडबाय टाइम व 53 घंटो का प्लेबैक प्रदान करती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + AI
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »