Infinix Hot 10 भारत में 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Infinix Hot 10 स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Infinix Hot 10 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें ओब्सीडियन ब्लैक और मूनलाइट ज़ेड विकल्प शामिल होंगे।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 में उपलब्ध होंगे चार कलर ऑप्शन
  • भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था ये फोन
  • इनफिनिक्स हॉट 10 में है 5,200mAh की बैटरी

Infinix Hot 10 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Infinix Hot 10 स्मार्टफोन को भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए एक प्रमोशनल पेज Flipkart पर लाइव किया गया है, जिसके द्वारा इसकी लॉन्च तारीख और उपलब्धता का खुलासा होता है। इनफिनिक्स हॉट 10 फोन को हाल ही में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था, जो कि एक बजट स्मार्टफोन है और यह प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस है। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। इस फोन में आपको तीन स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और चार कलर ऑप्शन खरीद पेश किए गए थे।  
 

Infinix Hot 10 price, availability

इनफिनिक्स हॉट 10 स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Infinix Hot 10 स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे, जिसमें ओब्सीडियन ब्लैक और मूनलाइट ज़ेड विकल्प शामिल होंगे।
Advertisement

फोन की फिलहाल भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कीमत पाकिस्तान में PKR 20,999 (लगभग 9,300 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलता है। मिड-टियर 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत PKR 23,999 (लगभग 10,600 रुपये) और टॉप-टियर 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत PKR 25,999 (लगभग 11,500 रुपये) है।
 

Infinix Hot 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10 एंड्रॉइड 10 पर आधारित एक्सओएस 7.0  पर चलता है। फोन में 6.78-इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। यह मीडियाटेक हीलियो ज70 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस आता है।
Advertisement

कैमरों की बात करें तो Infinix Hot 10 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर और एक AL लेंस शामिल है। फोन में क्वाड रियर फ्लैश है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जो स्क्रीन के टॉप बायें कोने में स्थित होल-पंच कटआउट में सेट है।

Infinix Hot 10 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, जायरोस्कोप, मैग्नेटिक सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 10 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है और यह 10 वॉट चार्जर के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 171.1x77.6x8.88 एमएम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + Low Light

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  4. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  5. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  6. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  7. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  10. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.