Infinix Hot 10 Play फोन 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी से है लैस

Infinix Hot 10 Play फोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले फोन की सेल 26 अप्रैल से Flipkart पर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 14:35 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 Play में में 6.82-इंच HD+ ड्रॉप नॉच डिज़ाइन डिस्प्ले दिया
  • इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है
  • फोन में मौजूद है 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन

Infinix Hot 10 Play फोन मोरांडी ग्रीन, 7 ° पर्पल, एज़यन ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक में आता है

Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, यह स्मार्टफोन जनवरी महीने में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसे अब भारत में लाया गया है। हालांकि, भारत में इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है, जबकि फिलीपींस में इस फोन का 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में आपको इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन की सेल 26 अप्रैल से Flipkart पर शुरू की जाएगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह बजट स्मार्टफोन प्रभावशाली फीचर्स से लैस है, जिसमें 6,000 एमएएच तक की बैटरी व 6.82- इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है।
 

Infinix Hot 10 Play price

Infinix Hot 10 Play फोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले फोन की सेल 26 अप्रैल से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। इस फोन में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं मोरांडी ग्रीन, 7 ° पर्पल, एज़यन ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक।
Advertisement
 

Infinix Hot 10 Play specifications

इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले फोन में 6.82-इंच HD+ ड्रॉप नॉच डिज़ाइन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9, अधिकतम ब्राइटनेस 440 निट्स और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,640 पिक्सल्स का है। फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10 Play में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो AI लेंस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में क्वॉड रियर फ्लैश भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के फ्रंट में भी फ्लैश है।
Advertisement

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसका इस्तेमाल घंटों तक किया जा सकता है। यह बैटरी 55 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 23 घंटो का नॉनस्टॉप वीडियो प्लेबैक, 53 दिनों का 4जी टॉक-टाइम, 44 घंटों का म्यूज़िक प्लैबैक और 23 घंटों की वेब सर्फिंग जैसी सुविधा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, 4G, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और FM रेडियो है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.