• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix GT 20 Pro फोन भारत में 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ 21 मई को होगा लॉन्च

Infinix GT 20 Pro फोन भारत में 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ 21 मई को होगा लॉन्च

Infinix GT 20 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Infinix GT 20 Pro फोन भारत में 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ 21 मई को होगा लॉन्च

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 20 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • इस फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
  • डिवाइस 120fps तक गेमिंग फ्रेम रेट्स सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन का लॉन्च भारत में कंपनी ने कंफर्म दिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि Infinix GT 20 Pro फोन भारत में 21 मई को लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी कर लॉन्च डेट पर मुहर लगा दी है। फोन 21 मई को भारत में दस्तक दे रहा है। Infinix GT 20 Pro फोन एक गेमिंग फोन है जिसको कंपनी ने हाल ही में सऊदी अरब में लॉन्च किया था। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें। 

Infinix GT 20 Pro Launch in India
Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर में फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही इसके लिए कंपनी ने एक टीजर भी जारी कर दिया है। संभावना है कि लॉन्च से पहले धीरे धीरे इसके स्पेसिफिकेशंस से भी पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि स्मार्टफोन मेकर इस गेमिंग फोन को सऊदी अरब में लॉन्च कर चुकी है। भारतीय वेरिएंट के लिए स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है। 

Infinix GT 20 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में FHD+ रिजॉल्यूशन है और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Infinix GT 20 Pro में Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट कंपनी ने लगाया है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 256 स्टोरेज को पेअर किया है। इसमें खास गेमिंग डिस्प्ले चिप Pixelworks X5 Turbo लगी है। यह गेम ऑप्टिकल ऑप्टिमाइजेशन फीचर से लैस है। डिवाइस 120fps तक गेमिंग फ्रेम रेट्स सपोर्ट करता है। 

इनफिनिक्स के इस फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 14 आधारित XOS 14 पर रन करता है। यह फोन रियर में 108MP कैमरा के साथ आता है। सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल के दो और लेंस दिए गए हैं। फ्रंट में डिवाइस 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेट किया गया है। यह 164.26 x 75.43 x 8.15mm डाइमेंशन में आता है और वजन 194 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top tier performance for a mid-range phone
  • Responsive AMOLED screen
  • Clutter free software
  • Good battery life
  • Decent primary camera
  • NFC support
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Primary camera doesn't perform well in low light
  • Lacks an ultra-wide angle camera
  • Mediocre macro camera
  • Will receive only two Android OS updates
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »