Infinix GT 20 Pro Launched : 12GB रैम, 108MP कैमरा के साथ इनफ‍िनिक्‍स का नया फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix GT 20 Pro में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200 अल्‍टीमेट प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 8GB और 12GB LPDDR5X रैम दी गई हैं।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 मई 2024 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 20 Pro स्‍मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्‍च
  • यह साइबर मेचा डिजाइन के साथ 3 कलर ऑप्‍शन में आता है
  • यह फोन सऊदी अरब में लॉन्‍च किया जा सकता है

GT 20 Pro में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix GT 20 Pro स्‍मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया। यह फोन गेमिंग के शौकीनों के लिए खासतौर पर लाया गया है। नए इनफ‍िनिक्‍स फोन में साइबर मेचा (cyber mecha) डिजाइन है और यह तीन कलर ऑप्‍शंस में आता है। GT 20 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर (Infinix GT 20 Pro soc) है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (Infinix GT 20 Pro Camera) लगाया गया है, जिसका मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल है। जैसाकि हमने कहा यह गेमिंग सेंट्रिक डिवाइस है और उसके लिए इसमें टर्बो चिप लगाई गई है। फोन को सऊदी अरब में पिछले महीने लॉन्‍च किया गया था। 
 

Infinix GT 20 Pro price, availability

Infinix GT 20 Pro की कीमत बैंक ऑफर्स (Infinix GT 20 Pro Bank offers) के साथ 22,999 रुपये है। यह 8GB RAM + 256GB स्‍टाेरेज मॉडल के दाम हैं। 12GB RAM + 256GB वेरिएंट के प्राइस बैंक ऑफर्स के साथ 24,999 रुपये हैं। यह मेचा ब्‍लू, मेचा ऑरेंज, और मेचा सिल्‍वर कलर ऑप्‍शंस में आता है। 28 मई से Flipkart पर फोन की बिक्री होगी। 

Infinix GT 20 Pro जगह लेगा Infinix GT 10 Pro की, उसे पिछले साल अगस्‍त में 19999 रुपये में पेश किया गया था। 
 

Infinix GT 20 Pro specifications

डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Infinix GT 20 Pro स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्‍ड XOS 14 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का full-HD+ (1,080x2,436 पिक्‍सल्‍स) LTPS एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, 120Hz और 144Hz के बीच स्विच हो सकता है। डिस्‍प्‍ले में 2304Hz PWM फ्रीक्‍वेंसी है और यह 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। 

कंपनी का दावा है कि नए इनफ‍िनिक्‍स यूजर्स को दो प्रमुख एंड्रॉयड अपग्रेड दिए जाएंगे साथ में तीन साल के लिए सिक्‍योरिटी अपडेट मिलेंगे। 

Infinix GT 20 Pro में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8200 अल्‍टीमेट प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 8GB और 12GB LPDDR5X रैम दी गई हैं। साथ ही पिक्‍सलवर्क्‍स X5 टर्बो गेमिंग चिप भी लगी है। फोन में एक्‍स बूस्‍ट गेमिंग मोड है, जिसके साथ दावा है कि यह ज्‍यादा गेम्‍स को 90fps में डिलिवर करता है।  

Infinix GT 20 Pro Camera

Infinix GT 20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108 मेगापिक्‍सल का है, जोकि सैमसंग HM6 सेंसर है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन ऑफर करता है। फोन में 2 मेगापिक्‍सल के दो और सेंसर लगाए गए हैं। GT 20 Pro में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। GT 20 Pro में आरजीबी मिनी-एलईडी एैरे लगी हैं साथ ही बैक साइड में C-शेप्‍ड रिंग दी गई है। इसे देखकर आपको नथिंग के फोन याद आएंगे। बैक में दिए गए एलईडी इंटरफेस में 8 कलर कॉम्बिनेशन और 4 लाइटिंग इफेक्‍ट उभरते हैं। 
Advertisement

Infinix GT 20 Pro में 256GB स्‍टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में NFC, FM रेडियो, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, OTG, ब्‍लूटूथ का सपोर्ट है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी इस डिवाइस में दी गई है। डुअल स्‍पीकर्स हैं, जो जेबीएल के हैं।  

Infinix GT 20 Pro Battery

Infinix GT 20 Pro में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 194 ग्राम है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top tier performance for a mid-range phone
  • Responsive AMOLED screen
  • Clutter free software
  • Good battery life
  • Decent primary camera
  • NFC support
  • IP54 rating
  • Bad
  • Primary camera doesn't perform well in low light
  • Lacks an ultra-wide angle camera
  • Mediocre macro camera
  • Will receive only two Android OS updates
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  5. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  9. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.