Infinix GT 20 Pro भारत में कब होगा लॉन्च? लीक में किया गया खुलासा

अपकमिंग GT 20 Pro को MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस बनाया गया है। इसे 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 21:55 IST
ख़ास बातें
  • Infinix GT 20 Pro को GT 10 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा
  • फिलहाल आधिकारिक रूप से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है
  • लीक में दावा किया गया है कि फोन इसी महीने, यानी अप्रैल में लॉन्च होगा

Infinix GT 10 Pro (ऊपर तस्वीर में) को MediaTek Dimensity 8050 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था

कई सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर दिखाई देने के बाद अब एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन भारत, चीन और अमेरिका में इस महीने लॉन्च होने वाला है। अपकमिंग Infinix स्मार्टफोन को लेकर कुछ लीक्स भी आ चुके हैं, जिनसे इशारा मिला है कि डिवाइस में 12GB तक रैम मिलेगी और यह Android 14-बेस्ड स्किन पर चलेगा। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 8200 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी शामिल होने की भी खबर है। फोन को अभी तक Geekbench, FCC सहित कुछ अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है।

Android Headline की रिपोर्ट में बिना सटीक लॉन्च डेट बताए दावा किया गया है कि GT 20 Pro को भारत, चीन और अमेरिका में इसी महीने, यानी अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने स्मार्टफोन पर चुप्पी बनाई रखी है। स्मार्टफोन के मॉनिकर से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक, फिलहाल आधिकारिक तौर पर सब कुछ पर्दे के पीछे रखा गया है। हालांकि, जैसा कि हमने बताया, फोन को पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है।

लीक्स की मानें, तो अपकमिंग GT 20 Pro को MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस बनाया गया है। इसे 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फोन में Android 14-बेस्ड UI मिलेगा। इसके फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है। लीक्स में यह भी कहा गया है कि GT 20 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी मिलेगी और यह 5G फोन होगा। इसमें WiFi 6 मिलने की उम्मीद है।

इससे अलग, बता दें कि Infinix Note 40 Pro सीरीज भी भारत में अप्रैल में लॉन्च होने वाली है, जिसमें Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G होंगे। Flipkart पर इसके लैंडिंग पेज से पहले ही कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चल चुका है। आगामी नोट 40 प्रो 5जी और Note 40 Pro+ 5G स्मार्टफोन में ब्रांड टॉप लेवल का चार्जिंग अनुभव प्रदान कर सकता है। फोन के मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग से लैस होने की पुष्टि की गई है, जो एक स्टेबल कनेक्शन प्रदान करती है, जिससे फास्ट और ज्यादा बेहतर चार्जिंग मिलती है।
Advertisement

Flipkart पेज से पता चला है कि Note 40 सीरीज में 20W मैगचार्ज वायरलेस चार्जिंग फीचर होगा। इसके अलावा Note 40 मॉडल रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स अन्य डिवाइस जैसे फोन, ईयरबड और अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा Note 40 मॉडल Cheetah X1 से लैस होंगे जो पावर मैनेजमेंट के लिए एक अलग चिप है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.