मोबाइल में पहले से आ रही ऐप पर लगाम लगाएगी भारत सरकार, चाइनीज फोन कंपनियों पर बड़ा असर

2020 में भारत और चीन के बीच हुए बॉर्डर क्लैश के बाद से भारत ने चाइनीज कंपनियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी, जिसके तहत TikTok सहित 300 से अधिक चाइनीज ऐप पर बैन भी लगा दिया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 11:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत सरकार की स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए नए सुरक्षा नियम लाने की योजना
  • स्मार्टफोन पर पहले से इंस्टॉल ऐप्स को हटाने की कोशिश
  • बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की स्क्रीनिंग की भी योजना

वर्तमान में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज कंपनियों का दबदबा है

भारत सरकार स्मार्टफोन निर्माताओं को प्रीइंस्टॉल ऐप्स को हटाने और प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की अनिवार्य स्क्रीनिंग की अनुमति देने के लिए नए सिक्योरिटी नियम बनाने की योजना बना रही है। एक समाचार एजेंसी और अन्य सोर्स द्वारा देखे गए डॉक्युमेंट से इसका खुलासा हुआ है। बता दें कि आज के समय में अधिकतम स्मार्टफोन निर्माता Android पर बेस्ड अपनी कस्टम स्किम के साथ ब्लोटवेयर्स (पहले से इंस्टॉल किए थर्ड-पार्टी ऐप्स) देखे हैं, जिनमें Xiaomi, Vivo, Realme, Tecno, Samsung सहित कुछ अन्य ब्रांड्स शामिल हैं।

दो लोगों और रॉयटर्स द्वारा देखे गए एक सरकारी दस्तावेज से प्रतीत होता है कि भारत सरकार स्मार्टफोन निर्माताओं को नए सुरक्षा नियमों के साथ पहले से इंस्टॉल ऐप्स को हटाने और प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की अनिवार्य स्क्रीनिंग की अनुमति देने के लिए मजबूर करने की योजना बना रही है। नए नियम भारत में लॉन्च की समयसीमा बढ़ा सकते हैं और  Samsung, Xiaomi, Vivo और Apple. सहित बड़े ब्रांड्स के लिए पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप के जरिए कमाई के जरिए बंद करके बिजनेस में नुकसान ला सकते हैं।

दस्तावेज देखने वाले दो लोगों में से एक, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि जासूसी और यूजर डेटा के दुरुपयोग के बारे में चिंताओं के चलते भारत का आईटी मंत्रालय इन नए नियमों पर विचार कर रहा है।

बता दें कि 2020 में भारत और चीन के बीच हुए बॉर्डर क्लैश के बाद से भारत ने चाइनीज कंपनियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी, जिसके तहत TikTok सहित 300 से अधिक चाइनीज ऐप पर बैन भी लगा दिया गया था। सरकार ने कुछ बड़ी चाइनीज फर्म के निवेश की जांच भी तेज कर दी है।
Advertisement

वर्तमान में, अधिकांश स्मार्टफोन पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स के साथ आते हैं जिन्हें हटाया नहीं जा सकता, जैसे कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का ऐप स्टोर GetApps, सैमसंग का पेमेंट ऐप Samsung Pay Mini और iPhone निर्माता Apple का Safari ब्राउजर।
Advertisement

योजना की जानकारी रखने वाले दोनों लोगों ने कहा कि नए नियमों के तहत, स्मार्टफोन निर्माताओं को एक अनइंस्टॉल ऑप्शन देना पड़ेगा और इनके नए मॉडल्स भारतीय मानक एजेंसी ब्यूरो (BIS) द्वारा अधिकृत लैब द्वारा अनुपालन के लिए जांचे जाएंगे। वहीं, दोनों लोगों में से एक ने कहा कि सरकार यूजर्स के लिए रोल आउट करने से पहले हर बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की स्क्रीनिंग को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chinese Apps Ban, Indian government
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.