ऐप्पल को झटका, भारत में नहीं बिकेंगे इस्तेमाल किए हुए आईफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 मई 2016 16:22 IST
भारत में इस्तेमाल किए गए आईफोन को नया जैसा बनाकर बेचने की योजना को करारा झटका लगा है। सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस योजना को मंजूरी नहीं दी गई है। सरकार के इस फैसले को अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है जो अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री को बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।

ऐप्पल अमेरिका सहित कई देशों में पुराने फोन को नए जैसा बना कर बेचती है। और इन हैंडसेट की कीमत भी नए फोन की तुलना में कम होती है। कंपनी इस योजना के जरिए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही थी।

सरकार ने ऐप्पल के इस प्रस्ताव को उन नियमों का उल्लंघन बताया है जिनमें इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्रियों को आयात को मंजूरी नहीं दी गई है।

टेलीकॉम मंत्रालय के प्रवक्ता एनएन कॉल ने कहा, ''भारत खतरनाक सामग्री की डंपिंग और रीसाइक्लिंग का समर्थन नहीं करता।''
Advertisement

हमने ऐप्पल की एक प्रवक्ता से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया मांगी है जिनका जवाब अभी नहीं मिला है।
Advertisement

रीफर्बिश्ड आईफोन आमतौर पर वो डिवाइस होते हैं जिन्हें खरीददार द्वारा लौटाया जाता है या फिर क्षतिग्रस्त होने पर कंपनियां द्वारा नया जैसा बनाया जाता है।

ऐप्पल के इस प्रस्ताव का विरोध घरेलू फोन निर्माताओं द्वारा किया गया था। उनका कहना था कि इस्तेमाल किए गए आईफोन को बेचना भारत के एंटी-डंपिंग नियमों के खिलाफ होगा। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्लियांसेज मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन इस संबंध में दूरसंचार मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, India, iPhone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.