आईबेरी ऑक्सस स्टनर स्मार्टफोन 14,990 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 18:48 IST
आईबेरी ने अपने ऑक्सस स्मार्टफोन सीरीज़ का नया हैंडसेट ऑक्सस स्टनर 14,990 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन भारत में बुधवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट ईबे इंडिया पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि लॉन्च के दिन हैंडसेट को खरीदने पर यूज़र को 7,990 रुपये का ऑक्सस आईवाच स्मार्टवाच जीतने का मौका मिलेगा।

आईबेरी ऑक्सस स्टनर स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको हैंडसेट के साथ एक वर्चुअल रियालिटी हेडसेट भी मिलेगा। इस वीआर हेडसेट की मदद से यूज़र कंटेंट को 360 डिग्री एंगल में 3डी डाइमेंशनल अंदाज में देख पाएंगे। आईबेरी ऑक्सस स्टनर स्मार्टफोन की भिड़त हाल में लॉन्च किए गए लेनेवो वाइब के4 नोट से होगी। इस हैंडसेट को जनवरी महीने में ही लॉन्च किया गया था और इसके साथ भी वीआर हेडसेट मिलता है।

ऑक्सस स्टनर में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके बारे में 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल देने का दावा किया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। ऑक्सस स्टनर 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, 3जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 143.6x72x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.