iBall Andi 5U Platino स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 अगस्त 2015 17:52 IST
आईबॉल (iBall) के एंडी 5यू प्लेटिनो (Andi 5U Platino) स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल आईबॉल एंडी 5यू प्लेटिनो की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

Andi 5U Platino एक डुअल-सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (540x960 pixels) का qHD IPS डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 220ppi। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 512MB का रैम (RAM)।
Advertisement

हैंडसेट 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी की बात करें तो Andi 5U Platino में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, A-GPS, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी है और यह ब्लैक रंग में लिस्टेड है। iBall की लिस्टिंग में बताया गया है कि हैंडसेट में मल्टी-लैंगवेज सपोर्ट मौजूद है। डिवाइस 8 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

आपको बता दें कि iBall ने पिछले महीने अपने Andi सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन कोबाल्ट सोलस2 (Cobalt Solus2) और एंडी एचडी6 (Andi HD6) पेश किए थे।
Advertisement

iBall Andi HD6 में 6 इंच का एचडी (720x1280 pixels) डिस्प्ले है और यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह Android 4.4 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर के साथ 1GB का RAM मौजूद है।
Advertisement

iBall Cobalt Solus2 स्मार्टफोन को एंडी 5क्यू कोबाल्ट सोलस (Andi 5Q Cobalt Solus) का लेटेस्ट वर्ज़न माना जा रहा है, जिसे मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। Cobalt Solus2 एक डुअल-सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 5 इंच (720x1280 pixels) का HD IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 272ppi। स्मार्टफोन में 1.7GHz octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.