आईबॉल 5एल राइडर स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,700 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 18:54 IST
आईबॉल ने अपना एंडी सीरीज में अपना नया बजट स्मार्टफोन एंडी 5एल राइडर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत 4,699 रुपये है। आईबॉल एंडी 5एल राइडर व्हाइट, ब्राउन व ब्लू कलर वेरिएंट में देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

आईबॉल एंडी 5एल राइडर में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू है। आईबॉल के इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो एंडी 5एल राइडर में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।  

इस स्मार्टफोन में 2300 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर एंडी 5एल राइडर में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। आईॉल का यह स्मार्टफोन 9 भारतीय सिस्टम लैंग्वेज को सपोर्ट करता है और लिखने व पढ़ने के लिए 21 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही कंपनी ने एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी स्मार्टफोन को 6,799 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया था। आईबॉल एंडी 5क्यू गोल्ड 4जी में 5 इंच का (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस एचडी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 293.72 पीपीआई है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी2 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। आईबॉल के इस नए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों सिम पर 4जी नेटवर्क सपोर्ट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.