आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशन व कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2015 13:41 IST
आईबॉल ने अपना नया एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन पेश किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वहीं, मुंबई के एक नामी रिटेलर ने दावा किया है कि हैंडसेट की बिक्री शुरू हो गई है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है, लेकिन यूज़र हैंडसेट को 6,299 रुपये में खरीद सकते हैं।

एंडी 5.5एच वेबर एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंडी 5.5एच वेबर की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कंपनी ने एंडी 5.5एच वेबर की लिस्टिंग में दावा किया है कि यह हैंडसेट एक ऐसे सॉफ्टवेयर से लैस है जिसकी मदद से रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का आउटपुट दे सकता है। कैमरे में सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, लो लाइट इनहांसमेंट, पनोरमा, जीयो टैगिंग, बर्स्ट शॉट, स्माइल शॉट, और एचडीआर फ़ीचर मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एंडी 5.5एच वेबर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनिटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। आधिकारिक लिस्टिंग में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.