Huawei Y9 (2019) लॉन्च, चार कैमरे वाले इस फोन में हैं और खासियतें

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है
  • हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है
  • Huawei Y9 (2019) की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है
Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि हुवावे वाई9 हैंडसेट Huawei Y9 (2018) का अपग्रेड है जिसे इस साल ही हाइसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर और चार कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। नए स्मार्टफोन में हुवावे ने कई स्पेसिफिकेशन अपग्रेड कर दिए हैं। इसमें आपको 6.5 इंच डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी मिलेगी। हुवावे वाई9 (2019) में फ्रंट और बैकपैनल पर दो-दो कैमरे दिए गए हैं।

Huawei Y9 (2019) की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी ने सिर्फ इतना कहा है कि फोन को अक्टूबर महीने के मध्य से उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि चीनी मार्केट में हुवावे वाई9 (2019) हैंडसेट Huawei Enjoy 9 Plus के नाम से भी लॉन्च हो सकता है। याद रहे कि Huawei Y9 (2018) को ही चीनी मार्केट में हुवावे एन्जॉय 8 प्लस के नाम से उतारा गया था। लोकप्रिय टिप्सटर इवान ब्लास ने एक ट्वीट में एन्जॉय 9 प्लस के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं।
Advertisement
 

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आने का दावा किया गया है।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है जिसके बारे में स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। अपग्रेड हुए फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी में फिंगरप्रिंट नेविगेशन भी है। जिसकी मदद से यूज़र सभी नोटिफिकेशन को एक की से मैनेज कर पाएंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Huawei Y9 (2019) को चीनी मार्केट में Huawei Enjoy 9 Plus के नाम से उतारा जा सकता है। इवान ब्लास की मानें तो यह स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले होगा, वो भी 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 4,000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.