Huawei Y9 (2019) जल्द आ रहा है भारत, Amazon पर रजिस्ट्रेशन शुरू

Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन के लिए Amazon India पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फोन को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जनवरी 2019 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y9 (2019) जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
  • Huawei Y9 (2019) की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है
  • हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है

Huawei Y9 (2019) जल्द आ रहा है भारत, Amazon पर रजिस्ट्रेशन शुरू

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने पिछले साल अक्टूबर माह में Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लेकिन उस वक्त हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा नहीं उठाया गया था। लॉन्च के ठीक दो महीने बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर टीजर को जारी किया गया है जो इस बात की और इशारा कर रहा है कि हुवावे वाई9 (2019) को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

टीजर इमेज के नीचे नोटिफाई मी का बटन दिया गया है। इच्छुक ग्राहक Huawei Y9 (2019) स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हुवावे वाई9 (2019) के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.5 इंच डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर, 4,000 एमएएच की बैटरी, जीपीयू टर्बो और फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी मिलेगी। हुवावे वाई9 (2019) में फ्रंट और बैकपैनल पर दो-दो कैमरे दिए गए हैं।
Advertisement
 

Huawei Y9 (2019) की कीमत, उपलब्धता और डिजाइन

भारतीय बाजार में हुवावे वाई9 (2019) का दाम क्या होगा, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। उपलब्धता की भी जानकारी नहीं दी गई है, अमेजन इंडिया पर मौजूद टीजर इमेज में 'Coming Soon' लिखा नजर आ रहा है और कंपनी ने रजिस्ट्रेशन लेने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि Huawei Y9 (2019) को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अब बात हुवावे वाई9 (2019) के डिजाइन की। फोन के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच और दो सेल्फी सेंसर तो वहीं Huawei Y9 (2019) के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप, सिक्योरिटी के लिए फिंगरपप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल है।
 

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आने का दावा किया गया है।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है जिसके बारे में स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। अपग्रेड हुए फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी में फिंगरप्रिंट नेविगेशन भी है। जिसकी मदद से यूज़र सभी नोटिफिकेशन को एक की से मैनेज कर पाएंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Huawei Y9 (2019) को चीनी मार्केट में Huawei Enjoy 9 Plus के नाम से उतारा जा सकता है। इवान ब्लास की मानें तो यह स्मार्टफोन ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले होगा, वो भी 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 4,000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.