Huawei Y7a चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Y7a फोन में HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर दिया गया है, जो कि Honor 9C जैसे स्मार्टफोन के साथ-साथ Huawei MatePad T10 और MatePad T10s टैबलेट्स में भी मौजूद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Y7a में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • हुवावे वाई7ए में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • इस फोन में प्री-लोडेड फीचर Super Night Shot भी शामिल है

Huawei Y7a स्मार्टफोन में ब्लश गोल्ड, क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

Huawei Y7a स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, यह फोन Huawei P Smart 2021 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है। यह नया फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। हुवावे वाई7ए फोन में HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर दिया गया है, जो कि Honor 9C जैसे स्मार्टफोन के साथ-साथ Huawei MatePad T10 और MatePad T10s टैबलेट्स में भी मौजूद है। हुवावे फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आता है। इसके अलावा हुवावे वाई7ए फोन में तीन कलर ऑप्शन और 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 

Huawei Y7a price

हुवावे वाई7ए स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम +  128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत MYR 799 (लगभग 14,200 रुपये) है। इसके अलावा फोन का एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, लेकिन यह वेरिएंट केवल लैटिन अमेरिका मार्केट तक ही सीमित है। Huawei Y7a स्मार्टफोन में ब्लश गोल्ड, क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल हुवावे वाई7ए के ग्लोबल लॉन्च संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। याद दिला दें, Huawei P Smart 2021 स्मार्टफोन को पिछले महीने EUR 229 (लगभग 20,000 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया गया था।
 

Huawei Y7a specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे वाई7ए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 on top पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर हुवावे HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 4 जीबी रैम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, जो कि अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ मौजूद है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में प्री-लोडेड फीचर Super Night Shot भी शामिल है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हुवावे वाई7ए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके साथ f/2.0 लेंस मौजूद है।

हुवावे वाई7ए फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो आपको इस फोन में एक्सीलरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्राक्सिमटी सेंसर दिया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

हुवावे ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 22.5 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का डायमेंशन 165.65x76.88x9.26mm और भार 206 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y7a price, Huawei Y7a specifications, Huawei Y7a, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  2. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  2. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  3. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
  5. 6 मिनट 23 सेकंड तक गायब रहेगा सूरज, NASA ने बताया कहां दिखेगा सबसे सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
  6. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  7. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  9. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  10. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.