55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei Vision Smart Screen 4 SE लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Huawei Vision Smart Screen 4 SE के 55-इंच मॉडल की कीमत 2499 युआन (लगभग 29,371 रुपये), 65-इंच मॉडल की कीमत 2999 युआन (लगभग 35,210 रुपये) और 75-इंच मॉडल की 3999 युआन (लगभग 46,975 रुपये) कीमत है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने स्मार्ट टीवी सीरीज Huawei Vision Smart Screen 4 SE लॉन्च की है।
  • Huawei Vision Smart Screen 4 SE के 55 इंच की कीमत 2499 युआन है।
  • Huawei Vision Smart Screen 4 SE में 55, 65 और 75 इंच की डिस्प्ले है।

Huawei Vision Smart Screen 4 SE में 55, 65 और 75 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Huawei Vision Smart Screen 4 SE लॉन्च की है। स्मार्ट टीवी 55, 65 और 75 इंच साइज में उपलब्ध हैं। यहां हम आपको Huawei Vision Smart Screen 4 SE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Vision Smart Screen 4 SE की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Huawei Vision Smart Screen 4 SE के 55-इंच मॉडल की कीमत 2499 युआन (लगभग 29,371 रुपये), 65-इंच मॉडल की कीमत 2999 युआन (लगभग 35,210 रुपये) और 75-इंच मॉडल की 3999 युआन (लगभग 46,975 रुपये) कीमत है। ये स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध हैं।


Huawei Vision Smart Screen 4 SE के स्पेसिफिकेशंस


Huawei Vision Smart Screen 4 SE में 55, 65 और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Vision Smart Screen 4 SE में 1.5 मिमी अल्ट्रा-नेरो बेजेल्स और 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 4K रेजॉल्यूशन है। टीवी होंगहु पिक्चर क्वालिटी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो 10 बिलियन कलर डिस्प्ले का सपोर्ट करता है। टीवी में फोटो की क्वालिटी को कस्टमाइज करने के लिए HDR एन्हांसमेंट और क्लियर सुपर रेजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी भी शामिल है। टीवी एक सेल्फ-डेवलप चिप से लैस है जो कि 4K 120FPS डिकोडिंग का सपोर्ट करता है और HDMI 2.1 इंटरफेस दिया गया है। यह इंटरफेस एएलएम और वीआरआर जैसे फीचर्स के साथ स्क्रीन कैपेसिटी को बेहतर करता है जो कि हाई क्वालिटी गेमिंग अनुभव के लिए बेहतर है।
Advertisement

Vision Smart Screen 4 SE 4K सुपर कास्टिंग कैपेसिटी के साथ आता है, जो 8 अलग-अलग कास्टिंग मोड का सपोर्ट करता है। यह नेटवर्क कनेक्शन की  जरूरत के बिना वन-टच कास्टिंग की सुविधा देता है और 4K क्वालिटी तक एक स्टेबल, हाई रेजॉल्यूशन कनेक्शन प्रदान है। टीवी में एक एआई-पावर्ड कैमरा है जो वीडियो कॉलिंग और एआर गेमिंग में नई फीचर्स प्रदान करता है। लो लाइट में भी क्लियर वीडियो इमेजिंग देने के लिए कैमरा 2.2 अपर्चर और एक बड़े सेंसर से लैस है। स्मार्ट स्क्रीन होम फिटनेस और एंटरटेनमेंट भी प्रदान करता है, जिसमें थ्री-डाइमेंशनल एआई कैमरा है।

ऑडियो सिस्टम के लिए 75 इंच मॉडल में बेहतर साउंड प्रदान करने के लिए 4 स्पीकर यूनिट, जिसमें दो फुल रेंज और दो लो-फ्रीक्वेंसी हैं। वहीं छोटे मॉडल में दो फुल रेंज यूनिट दी गई है। हेल्थ और सेफ्टी फीचर्स के मामले में टीवी में फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड ड्यूल 120Hz स्मूथ आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी है जो कि आंखों के तनाव को कम करती है। Vision Smart Screen 4 SE ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में हार्मोनीओएस 4.2 पर काम करता है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.