Huawei 6 अगस्त को लॉन्च करेगा नए MatePad टैबलेट, क्या कुछ होगा खास

Huawei MatePad Air में 11.95 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की अफवाह है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad Pro में 12.2 इंच की डबल लेयर OLED डिस्प्ले हो सकती है।
  • Huawei MatePad Air में 11.95 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Huawei MatePad Air में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की अफवाह है।

Huawei MatePad Air में 11.95 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने घोषणा की है कि वह 6 अगस्त को चीन में दो नए टैबलेट Huawei MatePad Pro और Huawei  MatePad Air लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर उनके डिजाइन का खुलासा किया है। यहां हम आपको Huawei के आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei के वीबो पोस्ट में MatePad Pro की एक फोटो शामिल है जो एक बेहतर डिस्प्ले और न्यूनतम बेजल्स के साथ एक स्लीक टैबलेट दिखाती है। टैबलेट एक स्टाइलस और कीबोर्ड के साथ आएगा, दोनों में बेहतर वायरलेस कनेक्शन के लिए नियरलिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। Huawei Central के अनुसार, Huawei MatePad Pro में 12.2 इंच की डबल लेयर OLED डिस्प्ले हो सकती है। यह 3 कलर्स जैसे कि इंकस्टोन ब्लैक, ज़ुआन व्हाइट और गोल्ड में आ सकता है। वहीं Huawei ने टीज किया है कि MatePad Air चार कलर व्हाइट, ग्रीन, सकुरा पिंक और रोज गोल्ड में आएगा। इसका डिजाइन पिछली जनरेशन से काफी अलग लग रहा है, जिसमें पीछे की ओर Nova 12 Ultra के समान एक होरिजेंटल लेंस सेटअप है।

Huawei MatePad Air में 11.95 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की अफवाह है। हालांकि, अन्य स्पेसिफिकेशन का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। टैबलेट के साथ-साथ Huawei ने गोपेंट ऐप की एक स्टेबल रिलीज की घोषणा की है, जो वर्तमान में चुनिंदा Huawei टैबलेट पर बीटा टेस्टिंग में है। Huawei अपना बजट Nova Flip स्मार्टफोन टैबलेट से ठीक एक दिन पहले 5 अगस्त को चीन में लॉन्च करेगा।


Huawei Nova Flip Specifications


Huawei Nova Flip में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6.94 इंच की LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जो इसे फ्लिप-स्टाइल स्मार्टफोन पर सबसे बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले है। नोटिफिकेशन और अन्य टास्क के क्विक एक्सेस के लिए 2.14 इंच की आउटर OLED डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस Kirin 9-सीरीज जी-फ्री चिपसेट पर बेस्ड होगा, जिसमें कई रैम और स्टोरेज ऑप्शन होंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा Nova Flip में 4400mAh की बैटरी के साथ आएगी जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.