हुवावे नोवा 2 और नोवा 2 प्लस स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च

हुवावे शुक्रवार को अपने नोवा 2 और नोवा 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय समयानुसार 12 बजे पेश करेगी। हुवावे ने कुछ दिनों पहले एक पोस्टर जारी कर इस बारे में जानकारी दी थी। हुवावे नोटो 2 के प्रमोशनल पोस्टर पर लिखे गए स्लोगन का अनुवाद है..."That's one small step for self-shooter, one giant leap for the value of the device,"।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 मई 2017 10:47 IST
ख़ास बातें
  • नोवा 2 और नोवा 2 प्लस में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है
  • लीक तस्वीरों से फोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा भी हुआ है
  • यह स्मार्टफोन 12 बजे लॉन्च होगा
हुवावे शुक्रवार को अपने नोवा 2 और नोवा 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय समयानुसार 12 बजे पेश करेगी। हुवावे ने कुछ दिनों पहले एक पोस्टर जारी कर इस बारे में जानकारी दी थी। हुवावे नोटो 2 के प्रमोशनल पोस्टर पर लिखे गए स्लोगन का अनुवाद है..."That's one small step for self-shooter, one giant leap for the value of the device,"। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि नोवा फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर के साथ आएगा। और आधिकारिक लॉन्च के साथ ही फोन से जुड़ी सभी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

नोवा 2 और नोवा 2 प्लस स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से ख़बरें आ रही हैं और दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। एक टीना लिस्टिंग के अनुसार, नोवा 2 में रियर पर दो कैमरों के साथ एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन में 5.2 इंच फुल एचडी स्क्रीन, हाईसिलिकॉन किरिन 658 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 3000 एमएएच (फास्ट चार्जिंग के साथ) बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले आई रिपोर्ट में फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का दावा किया गया था। लेकिन यह वेरिएंट कुछ ही बाज़ारों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हुवावे नोट 2 को ग्रीन, पिंक, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

हुवावे नोवा 2 प्लस की बात करें तो इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन दिया जा सकता है। फोन में बाकी सारे स्पेसिफिकेशन नोवा 2 वाले ही होंगे। एक गीकबेंच लिस्टिंग से फोन में 4 जीबी रैम, एंड्रॉयड 7.0 नूगा और ऑक्टा-कोर 1.7 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर होने की उम्मीद है। नोवा 2 के भी एंड्रॉयड नूगा पर चलने की उम्मीद है जिसके ऊपर हुवावे का ईएमयूआई होगा।

कीमत की बात करें तो हुवावे नोवा 2 की कीमत 2,500 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) से शुरू होगी। लेकिन नोवा 2 प्स की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। डिज़ाइन की बात करें तो, लीक तस्वीरों से हुवावे के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से नोवा 2 और नोवा 2 प्लस में रियर पर उभरा हुआ कैमरा होगा। और ऊपर व नीचे की तरफ़ एंटीना बैंड होंगे।

हुवावे ने अपने नोवा 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, कंपनी ने 26 मई के लॉन्च इवेंट का आधिकारिक टीज़र ज़ारी कर दिया है। ऐसा लगता है कि कंपनी नोवा 2 का प्लस वेरिएंट भी पेश करेगी, क्योंकि पोस्टर में किसी खास मॉडल की जगह 'नोवा 2' सीरीज़ का ज़िक्र है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.