Samsung फोल्ड के पसीने छुड़ाने आया सुंदर डिजाइन और 2 डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन, कीमत आधी से कम!

कीमत की बात की जाए तो Huawei Pocket S स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 5,988 यानी कि करीब 67,900 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pocket S प्री-ऑर्डर के लिए पहले से ही उपलब्ध है।
  • Huawei Pocket S में 6.9 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Pocket S की कीमत CNY 5,988 यानी कि करीब 67,900 रुपये है।

Huawei Pocket S में 6.9 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीन में Huawei Pocket S फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC से लैस है। सॉफ्टवेयर के लिए Harmony OS 3 पर काम करता है। इस फोन में 6.9 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Pocket S में ड्यूल रियर कैमरा है, जिसमें पहला 40 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फोन फ्लेक्सिबल ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन सिस्टम के साथ 4,000mAh बैटरी से लैस है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Huawei Pocket S की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो Huawei Pocket S प्री-ऑर्डर के लिए पहले से ही उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए 10 नवंबर से उपलब्ध होगा। कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 5,988 यानी कि करीब 67,900 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 6,488 यानी कि 73,600 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 7,488 यानी कि लगभग 84,900 रुपये है। कलर ऑप्शन में Huawei Pocket S को Frost Silver, Ice Crystal Blue, Mint Green, Obsidian Black, Primrose Gold और Sakura Pink में खरीदा जा सकता है।

Huawei Pocket S के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei Pocket S में 6.9 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 2,790 x 1,188 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें एक 1.04 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 340 x 340 पिक्सल है जो कि नोटिफिकेशंस, समय और अन्य जानकारी दिखाने का काम करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Harmony OS 3 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 40 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 13 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 10.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हुवावे पॉकेट एस एक फ्लेक्सिबल ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन (अपव्यय) सिस्टम के साथ आता है। बैटरी के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3

रिज़ॉल्यूशन

1180x2790 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.