हुवावे पी9 स्मार्टफोन के अब तक 90 लाख यूनिट बिके, कंपनी का दावा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2016 17:29 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे का दावा है कि अप्रैल से अब तक 90 लाख पी9 फोन बिक चुके हैं
  • इस फोन की ख़ासियत इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा है
  • हुवावे पी9 को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया
चीनी हैंडसेट निर्माता हुवावे का दावा है कि कंपनी ने अप्रैल से अब तक दुनियाभर में 90 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने सितंबर में 60 लाख पी9 स्मार्टफोन बेचने का दावा किया था जिसका मतलब है कि दो महीने के अंदर हुवावे ने 30 लाख से ज्यादा डिवाइस बेचे हैं।

हुवावे पी9 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इस स्मार्टफोन में दिया गया डुअल रियर कैमरा जिसमें लाइका कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 12 अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है- एक कैमरे से रंगीन तस्वीरें कैद होती हैं जबकि दूसरे से मोनोक्रोम तस्वीरें। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

याद दिला दें कि हुवावे पी9 स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल में पी9 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने अगस्त में यह स्मार्टफोन भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया। यह फोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध था।


 पी9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। इसके ऊपर कंपनी की ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। हुवावे पी9 स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन हुवावे के किरिन 955 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 एमपी4 है। हुवावे का यह नया स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

याद रहे कि चीन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे फिलहाल भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर है।पी9 का डाइमेंशन 145x70.9x6.95 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है। यह फोन 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, इन्फ्रारेड और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Superb with low-light shooting
  • Looks good, built well
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Manageable size
  • Bad
  • A bit overpriced
  • No OIS or 4K video recording
  • Performance falls short of flagship levels
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 955

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.