हुवावे पी9 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2016 14:24 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने पी9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। उम्मीद थी कि कंपनी अपने पी9 प्लस स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हुवावे पी9 स्मार्टफोन भारत में 39,999 रुपये में बुधवार से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इस हैंडसेट का सेरामिक व्हाइट, प्रेसडीज गोल्ड और टाइटेनियम गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि हुवावे पी9 को अप्रैल महीने में हुवावे पी9 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं जिन्हें लाइका के साथ मिलकर बनाया गया है। इन स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हैं। इनमें से एक कैमरा कलर तस्वीरें कैपचर करता है और दूसरा मोनोक्रोम तस्वीरें। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे भी दिए गए हैं।

हुवावे पी9 स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन हुवावे के किरिन 955 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 एमपी4 है।

हुवावे का यह नया स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। याद रहे कि चीन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे फिलहाल भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन की बॉडी एल्यूमीनियम से बनी है और यह हुवावे द्वारा बनाए गेए नेक्सस 6पी जैसा अहसास दिलाती है। फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर है। पी9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। पी9 का डाइमेंशन 145x70.9x6.95 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.