Huawei सेल: Huawei P20 Pro, P20 Lite, Nova 3 और Nova 3i मिल रहे सस्ते में

Amazon पर Huawei Holiday Sale में हॉनर ब्रांड के कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। सेल में Huawei P20 Lite, Huawei Nova 3i, Huawei Nova 3 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2018 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Holiday Sale में हॉनर ब्रांड के फोन मिल रहे सस्ते में
  • ग्राहकों को मिलेगी बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा
  • Huawei P20 Pro, P20 Lite, Nova 3 और Nova 3i हैं सेल का हिस्सा

Huawei सेल: Huawei P20 Pro, P20 Lite, Nova 3 और Nova 3i मिल रहे सस्ते में

Amazon पर Huawei Holiday Sale में हॉनर ब्रांड के कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। हुवावे हॉलिडे सेल में स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के अलावा अमेजन पर ग्राहकों को बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा मिलेगी। Huawei Holiday Sale में Huawei P20 Lite, Huawei Nova 3i, Huawei Nova 3 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है।

अब बात स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट की। हुवावे पी20 लाइट का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम वैसे तो 19,999 रुपये है, लेकिन अभी सेल में यह फोन आपको 14,999 रुपये में मिल जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम इंस्टेंट डिस्काउंट 13,499 रुपये मिलेगा। Huawei P20 Lite में 5.84 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे हैं।
Advertisement

हुवावे नोवा 3आई का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 16,990 रुपये में मिल रहा है। Nova 3i में 6.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और दो रियर कैमरे दिए गए हैं। हमने Huawei Nova 3i के रिव्यू में पाया था कि फोन की परफॉर्मेंस अच्छी थी लेकिन फोन की लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस आपको कुछ खास पसंद नहीं आएगी।

हुवावे नोवा 3 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम वैसे तो 34,999 रुपये है लेकिन अभी Huawei Holiday Sale में यह हैंडसेट आपको 29,990 रुपये में मिल जाएगा। Nova 3 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर और दो फ्रंट कैमरों के अलावा फोन में किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

अब बात हुवावे पी20 प्रो की। 15,000 रुपये की छूट के बाद इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह हैंडसेट ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हमने रिव्यू के दौरान पाया था कि फोन की कैमरा क्वालिटी और बैटरी लाइफ काफी अच्छी थी। हालांकि, फोन में वायरलेस चार्जिंग और क्वाड-एचडी डिस्प्ले नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.