Huawei P20 Pro और P20 Lite लॉन्च हुए भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Huawei P20 Pro और P20 Lite स्मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। गौर करने वाली बात है कि करीब महीने भर पहले ही हुवावे ने ग्लोबल इवेंट में अपनी पी20 सीरीज़ से पर्दा उठाया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2018 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P20 Pro में पिछले हिस्से पर तीन कैमरा दिए गए हैं
  • हुवावे पी20 प्रो की कीमत 64,999 रुपये है
  • 19,999 रुपये में मिलेगा हुवावे पी20 लाइट

Huawei P20 Pro है तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

Huawei P20 Pro और P20 Lite स्मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। गौर करने वाली बात है कि करीब महीने भर पहले ही हुवावे ने ग्लोबल इवेंट में अपनी पी20 सीरीज़ से पर्दा उठाया था। Huawei की नई पी20 सीरीज़ के स्मार्टफोन एआई पावर्ड कैमरा फीचर और लाइका के साथ साझेदारी में बनाए गए कैमरे के साथ आते हैं। अहम खासियत की बात करें तो Huawei P20 Pro में पिछले हिस्से पर तीन कैमरा दिए गए हैं। वहीं, Huawei P20 Lite डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। दोनों ही हैंडसेट में फुलव्यू डिस्प्ले हैं और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलते हैं। ध्यान रहे कि Huawei ने इस सीरीज़ के तीसरे हैंडसेट Huawei P20 को भारत में नहीं लॉन्च किया है।
 

Huawei P20 Pro, P20 Lite की कीमत और लॉन्च ऑफर

हुवावे पी20 प्रो की कीमत 64,999 रुपये है और हुवावे पी20 लाइट 19,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन की बिक्री 3 मई से शुरू होगी। P20 Pro हैंडसेट ब्लैक और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। P20 Lite को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि लॉन्च ऑफर का खुलासा अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 3 मई को होगा।
 

Huawei P20 Pro, P20 Lite स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 Pro डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।
 

Huawei P20 Pro की बिक्री अमेज़न इंडिया पर 3 मई से शुरू

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

अब बात Huawei P20 Lite की। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसमें किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 

Huawei P20 Lite में दो रियर कैमरे और 18:9 डिस्प्ले

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हुवावे पी20 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 148.6x71.2x7.4 मिलीमीटर है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3,000 एमएएच की बैटरी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Bad
  • Average performance
  • Disappointing battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

सिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.